बैंगलोर

तहसीलदार और सर्वेक्षण अधिकारी के खिलाफ पांच मामले दर्ज

तहसीलदार एमआर नागराज और सर्वेक्षण अधिकारी जे.मन्मथ के खिलाफ बेंगलूरु के भू अधिग्रहण न्यायालय में पांच मुकदमे दायर किए हैं
2 min read
court
तहसीलदार और सर्वेक्षण अधिकारी के खिलाफ पांच मामले दर्ज

बेंगलूरु. वन विभाग ने अवैध रूप से राज्य आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से खेती के लिए जुताई पत्र देने के आरोप में शिवमोग्गा जिले में भद्रावती के तहसीलदार एमआर नागराज और सर्वेक्षण अधिकारी जे.मन्मथ के खिलाफ बेंगलूरु के भू अधिग्रहण न्यायालय में पांच मुकदमे दायर किए हैं।
भद्रावती वन निभाग के शांति सागर क्षेत्रीय वन अधिकारी वीरेश नायक ने पत्रकारों को बताया कि शांति सागर वन क्षेत्र के भद्रापुर आरक्षी वन क्षेत्र के तड़ासा और अगरादाहल्ली के 10 लोगों को 30 एकड़ क्षेत्र में खेती करने जुताई पत्र दिया गया है।

26 अक्टूबर 2017 को वन क्षेत्र का दौरा करते समय उन्होंने कई लोगों को वन क्षेत्र में खेती करते देखा। उस क्षेत्र में जंगली जानवरों के हमले के डर से कई लोगों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। लोगों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि नागराज और मन्मथ ने उनसे रिश्वत लेकर जुताई पत्र दिए हैं। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र मे खेती करना अपराध है।

इस क्षेत्र में कई ख्रतरनाक जानवर भी है। यहां इंसान और जानवारों को बीच संघर्ष होने की संभावना थी। इससे पहले नागराज ने पांच लोगों को जुताई पत्र जारी किए थे। इस भूमि को कब्जे में लेकर नागराज को चेतावनी दी थी। इसने दोबारा गलती करने पर पांच मुकदमे दायर किए गए हैं। नागराज और मन्मथ को नोटिस जारी करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर पांच मुकदमे दायर किए गए। अब वन विभाग की 30 एकड़ भूिम को कब्जे में ली जाएगी।

वृद्धा समेत दो लोगों ने आत्महत्या की
बेंगलूरु. शहर में शुक्रवार को एक वृद्धा समेत दो लोगो ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार पट्टणगेरे इलाके में एक वृद्धा ईरम्मा (65) ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की। ईरम्मा कई दिनों से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था। जीवन से दुखी ईरम्मा ने आत्महत्या कर ली। राजा राजेश्वरी नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। दूसरी वारदात चन्द्रा ले आउट पुलिस थानान्तर्गत हुई। नायंडहल्ली निवासी सिद्दलिंगय्या (55) ने मंगलवार सुबह कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या की। पुलिस ने बताया कि वह कपड़ा कारखाने में काम करता था। उसे शराब की लत थी। परिवार के सदस्यों ने उसे समझाया तो नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली।

Published on:
11 Aug 2018 06:41 pm