2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विकलांग रेलकर्मियों को कृत्रिम अंग वितरित

समारोह में महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष वंदना सक्सेना ने रेल कर्मचारियों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित किए
2 min read
Google source verification
rail

विकलांग रेलकर्मियों को कृत्रिम अंग वितरित

बेंगलूरु. बेंगलूरु रेल मंडल की ओर से दक्षिण पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन के सहयोग से शुक्रवार को यहां आयोजित समारोह में विकलांग रेल कर्मचारियों को कृत्रिम अंग व उपकरण प्रदान किए गए। समारोह में महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष वंदना सक्सेना ने रेल कर्मचारियों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित किए।

अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन) कल्याणी सेतुरमन ने महिला कल्याण संगठन के सेवा कार्यों की सराहना की। मंडल कर्मचारी कल्याण कोष के अध्यक्ष के आसिफ हाफीज, दक्षिण पश्चिम रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल सचिव केवी राघवेंद्र सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में नए कोच
बेंगलूरु. रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस में नए कोच लगाए जा रहे हैं। रेल प्रशासन के अनुसार ट्रेन में यशवंतपुर से 12 अगस्त से, जबकि बीकानेर से 14 अगस्त से एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे।

वातानुकूलित चेयर कार किराया घटाया
बेंगलूरु. दक्षिण पश्चिम रेलवे ने कुछ रेलगाडिय़ों के वातानुकूलित चेयर कार का किराया घटाया है। रेल प्रशासन के अनुसार हुब्बली-यशवंतपुर वीकली एक्सप्रेस में 735 रुपए के बजाय अब 590 रुपए, गदग-सीएसएमटी मुंबई एक्सप्रेस में गदग-सोलापुर के बीच 495 की जगह 435 रुपए, मैसूरु-साइनगर शिरडी वीकली एक्सप्रेस में मैसूरु-बेंगलूरु के बीच 495 रुपए के गज 260 रुपए अैर यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में यशवंतपुर-हुब्बली के बीच 735 रुपए के जगह 590 रुपए और यशवंतपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में यशवंतपुर-धरमावरम के बीच 345 रुपए के जगह अब 305 रुपए किराया तय किया गया है। यह किराया राशि क्रमश: 4 अगस्त, 28 नवम्बर, 3 दिसम्बर, 30 नवम्बर व 22 नवंबर से प्रभावी होगी।

---

कृष्णप्पा की जीवनी पर आधारित पुस्तक का विमोचन कल
बेंगलूरु. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेत एन.कृष्णप्पा की जीवनी पर आधारित पुस्तक का विमोचन रविवार शाम 5.30 बजे टाउन हॉल में होगा। लेखक चंद्रशेखर भंडारी की इस पुस्तक का विमोचन संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ एसएल बैरप्पा करेंगे। संघ के सहसरकार्यवाहदत्तात्रेय होसबाले कृष्णप्पा की जीवनी पर प्रकाश डालेंगे।