19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Karnataka / Bangalore / तबादलों के धंधे में जुटी सरकार : येड्डियूरप्पा

तबादलों के धंधे में जुटी सरकार : येड्डियूरप्पा

विकास कार्य ठप हैं और ठेकेदार सरकारी निर्माण के लिए आगे नहीं आ रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 11 Aug 2018, 6:18 PM IST

yeddyurappa

तबादलों के धंधे में जुटी सरकार : येड्डियूरप्पा

बेंगलूरु. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. येड्डियूरप्पा ने आरोप लगाया कि सत्ता में आए तीन माह बीतने पर भी गठबंधन सरकार ने टेक ऑफ नहीं किया है और तबादलों के धंधे को छोड़कर अन्य कोई काम हो नहीं रहा है। हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र के दौरे पर निकले येड्डियूरप्पा ने शुक्रवार को यादगीर में कहा कि राज्य में सरकारी कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए जा रहे हैं और मंत्री इस धंंधे मे लिप्त होकर चांदी काट रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की प्रशासन पर पकड़ नहीं होने से प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह चरमरा गया है। विकास कार्य ठप हैं और ठेकेदार सरकारी निर्माण के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। सरकार व मंत्री जिम्मेदारी के साथ काम नहीं कर रहे हैं और सत्ता में भागीदार कांग्रेस पार्टी ने भी इस बारे में मौन साध रखा है और कुशासन में परोक्ष रूप से साथ दे रही है।

उन्होंने कहा कि इस साल भी उत्तरी कर्नाटक के 13 जिले सूखे के हालात का सामना कर रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री तथा कृषि मंत्री में से किसी ने इन जिलों का दौरा कर हालात का जायजा नहीं लिया है। उन्होंने इन जिलों को सूखाग्रस्त घोषित कर तत्काल राहत कार्य शुरू करने की सरकार से मांग की।

भाजपा के 30 से अधिक विधायक जद-एस में आने को तैयार: रेवण्णा
बेंगलूरु. राज्य के लोक निर्माण मंत्री एच.डी. रेवण्णा ने दावा किया कि भाजपा के 30 से अधिक विधायक भाजपा छोड़ जनता दल-एस में आने को तैयार हैं। उन्होंने शुक्रवार को यहां कहा कि जद-एस कांग्रेस गठबंधन के विधायकों को तोडऩे की कोशिश करने पर हम चुप नहीं बैठेंगे। जद-एस व कांग्रेस की मित्रता प्रगाढ़ होते देख भाजपा विधायक अब उनकी पार्टी का द्वार खटखटा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी एस येड्डियूरप्पा को पीड़ा नहीं होने देने से मकसद से ही इन विधायकों को फिलहाल पार्टी में नहीं आने को कहा गया है। यदि वे हमें झटका देने की कोशिश करते हैं तो हम उनको ऐसा आश्चर्यजनक उपहार देंगे जिसकी उन्होंने कभी कल्पना तक नहीं की होगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले यदि कांग्रेस ने ए टीम बी टीम की बातें नहीं की होती तो भाजपा को 30 सीटें कम मिलती। रेवण्णा ने कहा कि येड्डियूरप्पा को अपने दम पर 104 सीटें जीतने के कारण सरकार बनाने का भ्रम कम से कम अब तो छोड़ देना चाहिए।