ऐसे लोगों को वापस भेजने के लिए हवाई यात्रा का खर्च सराकर उठाएगी, जिसे बाद में उन देशों के दूतावासों से वसूला जाएगा। दूतावासों को इस मामले से अवगत कराया जा रहा है। बांग्लादेशी घुसपैठियों के बारे में एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। बेंगलूरु शहर तथा अन्य जिलों में भी ऐसे लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर उनके पास आवश्यक दस्तावेज नहीं होंगे तो उन्हें राज्य से बाहर करने की कार्रवाई करेगी।