बैंगलोर

संतों के मार्गदर्शन से संगठित समाज का निर्माण संभव

धूमधाम से मनाई संत राजाराम की पुण्यतिथि
2 min read
aanjana
संतों के मार्गदर्शन से संगठित समाज का निर्माण संभव

बेंगलूरु. राजाराम आंजणा पटेल संघ की ओर से आराध्य संत राजाराम की 75वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को पैलेस मैदान स्थित प्रिंसेज अकादमी में हर्षोल्लास से मनाई गई। समारोह में अतिथि प्रवासी राजस्थानी कर्नाटक संंघ के महामंत्री जवरीलाल लुणावत ने कहा कि संत राजाराम ने सभी को मार्गदर्शन देते हुए आचार-विचार से अलग पहचान बनाई। संतों की प्रेरणा से ही संगठित समाज का निर्माण संभव है।

जनता दल-एस के प्रवक्ता तनवीर अहमद ने कहा कि आंजणा पटेल समाज की महिलाओं ने समाज में महिला, बालिका शिक्षा और प्रतिभाओं को आगे आने का मौका देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जद-एस के संगठन मंत्री राजेन्द्रसिंह कुम्पावत, भाजपा उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भीमराज पुरोहित, पाली के भाजपा जिला मंत्री मोहनलाल जाट, भीमाराम हाड़मी, नरसाराम पटेल, जेराराम आईडी, लखमाराम बग, समरथाराम ओड, वीरमाराम करड़, डॉ. ईश्वर पटेल आदि वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए।

विभिन्न चढ़ावों के लाभार्थियों का संघ की ओर से सम्मान किया गया। सचिव भीमाराम भूरिया ने कार्य प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया। अतिथियों का संघ की ओर से छोगाराम आकोदिया, चुन्नाराम सोलंकी, कलाराम पटेल, लक्ष्मणराम भुरिया, मंगलाराम भाचरणा, वालाराम सायला, अशोक कोटड़ा, गोगाराम आदि ने सम्मान किया। प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

इससे पूर्व मागड़ी रोड स्थित संत राजाराम मंदिर में प्रात: विशेष पूजा अर्चना व महाआरती के बाद पैलेस मैदान में मुख्य समारोह हुआ। सभी आगंतुकों ने पंडाल में सजे संत राजाराम के दरबार में प्रज्ज्वलित ज्योत व दीपक के दर्शन किए। संघ के अध्यक्ष नाथूराम पटेल ने स्वागत किया। राजेश्वर सेवा मंडल ने सहयोग दिया। संचालन सचिव भीमाराम ने किया।


आज रवाना होगा श्रद्धालुओं का दल
मैसूरु. अम्बेश गुरु सेवा समिति की ओर से शिवमोगा में साध्वी विजय लता आदि ठाणा 3 के सान्निध्य में संत रोडजी स्वामी का 214वां स्मृति दिवस मनाने के लिए श्रद्धालुओं का दल शनिवार रात्रि को मैसूरु से तालगुप्पा ट्रेन से रवाना होगा। मंत्री भेरूलाल कोठारी ने बताया कि दल में 100 से ज्यादा भक्त शामिल होंगे। वे रविवार को रेलमार्ग से पुन: मैसूरु लौटेंगे।

Published on:
11 Aug 2018 05:48 pm