बैंगलोर

कुमारस्वामी बोले, ताला तोडऩे वाले किसान नहीं, गुंडे

5 माह पहले सत्ता में आए मुख्यमंत्री कुमारस्वामी कैसे जिम्मेदार हो सकते हैं।
less than 1 minute read
HDK
कुमारस्वामी बोले, ताला तोडऩे वाले किसान नहीं, गुंडे

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बेलगावी के सुवर्णसौधा के गेट का ताला तोडऩे वाले किसान नहीं बल्कि गुंडे हैं। सरकार ऐसी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगी।

कृषि मेले के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर चीनी मिल मालिकों ने बेलगावी जिले के गन्ना उत्पादकों को साढ़े चार साल से बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है तो इसके लिए 5 माह पहले सत्ता में आए मुख्यमंत्री कुमारस्वामी कैसे जिम्मेदार हो सकते हैं।

विधानसभा चुनाव में मतदान करते समय कुमारस्वामी याद नहीं आते, अब गन्ने की बकाया राशि के लिए क्यों याद आ रहे हैं।

कोई किसानों की आड़ में राजनीति करना चाहता है तो सरकार ऐसे लोगों को सटीक जवाब देगी। बेलगावी में कथित विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग किसान ही नहीं है। ऐसे लोगों के साथ सरकार सख्ती से निपटेगी।

व्यस्तताओं के कारण कुमारस्वामी ने बेलगावी दौरा रद्द कर दिया और किसानों के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बेंगलूरु बुलाया है।

उधर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बेलगावी जिले से आने गठबंधन के एक प्रमुख नेता के चीनी मिल के पास भी किसानों की काफी राशि बकाया है और इसी कारण असहज स्थिति से बचने के लिए मुख्यमंत्री ने दौरा रद्द कर दिया।

Published on:
19 Nov 2018 07:14 pm