पुलिस ने गिरफ्तार किसानों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर एक न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया, जहां से किसानों को बेलगावी केंद्रीय जेल भेज दिया गया। इस बीच, किसानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने को लेकर राजनीति गरमा गई है।