बैंगलोर

संसार से पार करता है लोगस्स सूत्र

रसिद्धि की इच्छा से नहीं सिद्धि की भावना से लोगस्स पढऩा चाहिए
2 min read
jainism
संसार से पार करता है लोगस्स सूत्र

बेंगलूरु. राजाजीनगर स्थानक में साध्वी संयमलता, अमितप्रज्ञा, कमलप्रज्ञा, सौरभप्रज्ञा आदि ठाणा के सान्निध्य में महामंगलकारी लोगस्स अनुष्ठान संपन्न हुआ। धर्मसभा में साध्वी अमितप्रज्ञा ने कहा कि संसार तैरने का सरल साधन लोगस्स सूत्र है। प्रसिद्धि की इच्छा से नहीं सिद्धि की भावना से लोगस्स पढऩा चाहिए। साध्वी सौरभप्रज्ञा ने मंत्र का सामूहिक गान करवाया। विनोद कौशिक परिवार ने मंगल कलश स्थापना की।

आज शुरू हुए पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर के पहले दिन तत्त्व ज्ञान व जीवन निर्माण को बेहतरीन बनाने के गुर सिखाए गए। शिविर में 200 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। साध्वी संयमलता की अखंड नौ दिवसीय मौन साधना की पूर्णाहुति पर 18 अक्टूबर को सुबह 9 बजे महामांगलिक होगा।


श्रद्धालुओं ने पैंसठिया जाप अनुष्ठान किया
बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ हनुमंतनगर के तत्वावधान में चल रहे नौ दिवसीय पैंसठिया अनुष्ठान जाप में गुरुवार को साध्वी सुप्रिया ने श्रद्धालुओं से सत्ताइस बार पैंसठिया जाप अनुष्ठान का उच्चारण कराया। श्रद्धालुओं ने दस मिनट सामूहिक रूप से ध्यान साधना का अभ्यास भी किया। साध्वी सुमित्रा ने मंगलपाठ प्रदान किया। संचालन संजय कुमार कचोलिया ने किया।


भाषण प्रतियोगिता में दिखाया हुनर
बेंगलूरु. जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल हनुमंतनगर के तत्वावधान में संपन्न भाषण प्रतियोगिता कार्यशाला में 10 सदस्याओं ने भाग लिया। नमस्कार महामंत्र व प्रेरणा गीत से शुरू प्रतियोगिता में प्रतिभा प्रथम, रेखा द्वितीय व कांता तृतीय रही। अध्यक्ष रेखा पोरवार ने स्वागत किया। निर्णायक शशि नाहर थीं। संचालन मंत्री मंजू दक ने किया।


सजी राम दरबार की झांकी
बेंगलूरु. सिद्धार्थ सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में बिहार भवन के पास चल रहे दशहरा महोत्सव में सायंकाल कार्यक्रम में पवन शर्मा द्वारा भगवान राम कथा के दौरान राम दरबार की झांकी प्रस्तुत की गई। भक्तों ने मां की आरती के साथ भक्ति रस का आनंद लिया। 19 अक्टूबर तक चलने वाले दशहरा महोत्सव में प्रतिदिन अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

मां दुर्गा पूजा समिति ट्रस्ट पीनिया सेकंड स्टेज के तत्वावधान में दुर्गा मंदिर भवन में मां दुर्गा की पूजा हो रही है। विजय दशमी तक प्रतिदिन धूमधाम कार्यक्रम हो रहे है। ट्रस्ट के सुनील तिवारी, रामसेवक सिंह, आनंद प्रकाश पांडेय, रामधनी गुप्ता, पी.एस. पांडेय, जगराम यादव आदि मौजूद रहे।

Published on:
12 Oct 2018 05:55 pm
Also Read
View All
पत्नी से विवादों के बाद हुआ अलग, फेमस एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में मिला बेंगलुरु के बिजनेसमैन का शव

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’