9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्ष 2030 तक देश ईंधन उत्पादन में होगा आत्मनिर्भर : मोइली

कार्यक्रम: आरजेआइपीटी में एम टेक कक्षाओं का उद्घाटन

2 min read
Google source verification
moily

वर्ष 2030 तक देश ईंधन उत्पादन में होगा आत्मनिर्भर : मोइली

चिक्कबल्लापुर. देश में उपलब्ध मौजूदा ईंधन स्रोतों का सही उपयोग किया जाए तो देश ईंधन उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बन सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ एम.वीरप्पा मोइली ने यह बात कही। मुद्देनहल्ली में गुरुवार को राजीव गांधी पेट्रोलियम तकनीकी संस्था (आरजेआइपीटी) के ओर से यहां के वीटीयू में एमटेक (नवीकृत ऊर्जा) विभाग की कक्षाओं के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि इस संस्था की ओर से उत्तर प्रदेश के अमेठी, असम के शिवसागर तथा चिक्कबल्लापुर जिले के मुद्देनहल्ली में ऐसे पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मुददेनहल्ली में 150 एकड़ विस्तार में फैले संस्थान के लिए 1,6 50 करोड़ रुपए का खर्चा किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से राजीव गांधी पेट्रोलियम तकनीकी संस्था की ओर से बेंगलूरु ग्रामीण जिले के तहसील मुख्यालय होसकोटे के निकट इस संस्था की ओर से दो वर्ष में भवन बनाया जाएगा।

भवन निर्माण के लिए तेल उत्पादक कंपनियों से सहयोग मिल रहा है। पेट्रोलियम उत्पादों के भंडार सीमित होने से आने वाले दिनों में वैकल्पिक ईंधनों पर ध्यान केंद्रित करना अनिवार्य होगा। आने वाले दिनों में राजीव गांधी पेट्रोलियम तकनीकी संस्था को आइआइटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। मुद्देनहल्ली में शीघ्र ही 10 एकड़ विस्तार में 'मास्टर सिल्क प्रशिक्षण केंद्रÓ स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने बेंगलूरु शहर में नैशनल स्कूल ऑफ लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित की थी तब इसका पुरजोर विरोध किया गया था लेकिन आज यह यूनिवर्सिटी पूरे देश में पहले स्थान पर है। लघु उद्यमियों को अधिक प्रोत्साहन देने से रोजगारों के सृजन के साथ उत्पाद क्षेत्र का
विकास होगा।

---

हेलमेट जागरूकता के लिए पुलिस ने निकाली बाइक रैली
मण्ड्या. मद्दूर थाना पुलिस ने गुरुवार को कचहरी भवन से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने के लिए बाइक रैली निकाली। मंड्या के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शिवप्रकाश देवराज ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मंड्या जिले में सड़क हादसे दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं। हेलमेट पहनना प्रत्येक दोपाहिया वाहन चालक का दायित्व है। यह यातायात नियमों के अनुसार आवश्यक भी है। सड़क दुर्घटना के समय सिर पर हेलमेट होने से चोट सें बचा जा सकता है। रैली तहसील के मुख्य मार्ग से निकाली। रैली में पुलिस जवानों व अधिकारियों ने भाग लिया।