बैंगलोर

महावीर स्वामी ने किया सत्य का विकास

वहां उनका स्वागत सत्कार किया गया तथा संघ पूजा की गई
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2018, 5:55 PM IST
jainism
महावीर स्वामी ने किया सत्य का विकास

मैसूरु. कर्नाटक में मैसूरु के सिद्धार्थनगर स्थित पाŸव वाटिका से आचार्य रत्नाकर सूरीश्वर अपने गुरु भक्तों के साथ विहार कर नजरबाद के जुगराज बालर व शांतिलाल बालर श्रावक निवास पहुंचे। वहां उनका स्वागत सत्कार किया गया तथा संघ पूजा की गई। इसके बाद आचार्य पुन: वहां से विहार कर आदिश्वर वाटिका पहुंचे।

उन्होंने धर्मसभा में कहा कि शरीर की तादाद को बढ़ाने के लिए खुराक चाहिए। मन की तादाद का बढ़ाने के लिए अहिंसा चाहिए। आचार्य ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी को मंगलकारी कहा गया है, क्योंकि उन्होंने सत्य का विकास किया तथा अपने जीवन में सहन भी किया। इसके बाद आचार्य गाजे-बाजे के साथ विहार कर रमेश रत्न मणि के घर पहुंचे। इस मौके पर सुमतिनाथ जैन, श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ मैसूरु के अध्यक्ष अशोक कुमार दातेवाडिय़ा, न्यासी बाबूलाल मुणोत, प्रवीण दातेवाडिय़ा, माणकचंद सुराणा व प्रकाश पोरवाल, दिनेश वोहरा, कुयालाल वोहरा, भोजराज जैन उपस्थित थे।


माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया रजत उत्सव

विष्णुकांता बाहेती और कल्पना बाहेती ने मंडल के 25 वर्ष का सफर, उपलब्धियां और सभी पूर्व अध्यक्ष और सचिव के कार्यकाल की जानकरी दी

बेंगलूरु. माहेश्वरी महिला मंडल बेंगलूरु का रजत वर्ष समारोह हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। टॉक शो में मुख्य वक्ता अजना चांडक और अभिलाषा सारड़ा ने समाज और महिलाओं के बदलते अंदाज पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अथिति विधान परिषद सदस्य लहर सिंह सिरोया का सम्मान किया। विष्णुकांता बाहेती और कल्पना बाहेती ने मंडल के 25 वर्ष का सफर, उपलब्धियां और सभी पूर्व अध्यक्ष और सचिव के कार्यकाल की जानकरी दी। रेट्रो-टू-मेट्रो थीम पर सुनीता लाहोटी के निर्देशन में फिल्मी गानों पर थिरकते कदमों ने महिलाओं के कई रूप दर्शाए।

शंकरलाल गिलडा, लक्ष्मीनिवास तापडिया, गौरीशंकर सारडा, श्रीरामजी साबू नन्दकिशोर मालू, बसंत कुमार, राजगोपाल भूतड़ा, निर्मल तापडिया, भगवानदास लाहोटी, हैदराबाद से कलावती जाजू, बीजापुर की कमला तोषनीवाल और अन्य गणमान्यजनों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संचालन आंजना चांडक और सरिता बजाज ने किया।

Published on:
Also Read
View All
कर्नाटक में फिर उठी टीपू सुल्तान जयंती बहाल करने की मांग, संगठन ने CM डीके शिवकुमार को सौंपा ज्ञापन

रस्सी, बोरियां और परफ्यूम खरीदी, फिर ससुराल के 7 लोगों की हत्या! बेंगलुरु मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

बाथरूम में गिरने और हार्ट अटैक से मौत की गढ़ी कहानी, पति की हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

बेंगलुरु हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: 10 साल के मासूम की चमत्कारिक जान बची; कार की डिग्गी में रखे थे माता-पिता के शव

बेंगलुरु हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 20 दिन के अंदर पत्नी के परिवार के 7 लोगों को मारा, एक-एक कर घर बुलाकर की हत्या