1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज बनीं पंजाबी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष

सभा में वर्ष 2017-18 के कार्यों का संक्षिप्त विवरण रखा

2 min read
Google source verification
punjabi

राज बनीं पंजाबी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष

बेंगलूरु. कर्नाटक में पंजाबी वेलफेयर एसोसिएशन की रविवार को हुई वार्षिक आमसभा में वर्ष 2018-19 के लिए अध्यक्ष पद पद राज भसीन को सर्वसम्मति से चुना गया। इस मौके पर कार्यसमिति में पवन आनंद सचिव, रितु चौधरी उपाध्यक्ष, शम्मी चोरडिय़ा को कोषाध्यक्ष एवं अनिल अरोरा और विजय गुप्ता को सर्व सम्मति से सहसचिव निर्वाचित घोषित किया गया। सभा में वर्ष 2017-18 के कार्यों का संक्षिप्त विवरण रखा। निवर्तमान अध्यक्ष सुशील कुमार ने महत्वपूर्ण कार्यों व कोषाध्यक्ष संजय चोरडिय़ा ने आय-व्यय की जानकारी दी। माता दी चौकी सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।

प्रतियोगिता...
बेंगलूरु. कर्नाटक एग्रीकल्चर कॉपर बाइडिंग एंड सबमर्सिबल ट्रेडर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में चेरिटी फण्ड के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। स्वामीनारायण गुरुकूल स्कूल बिड़दी में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि होम फोर होम आश्रम के संस्थापक ऑटो राजा को संघ की ओर से एक लाख ग्यारह हजार रुपए कीमत की एलइडी लाइट्स उनके आश्रम के लिए भेंट की गई। संघ अध्यक्ष कुशलराज जैन ने स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष प्रकाश सुराणा ने संघ की जानकारी दी। सचिव फ्रेंकी हाल और खेल मंत्री सुनील सुराणा ने आभार व्यक्त किया।

श्रमदान...
मैसूरु. युवा ब्रिगेड मैसूरु के तत्वावधान में रविवार को चामुंडी पहाड़ी की सीढिय़ों के पास बैठने के स्थलों पर लोगों द्वारा खराब की गई दीवार को रंगरोगन कर पुन: चमकाया गया। साथ ही वहां फैली गंदगी साफ की गई। बन्नूर होबली मठ के पर्यावरण जाग्रति वैदिके अध्यक्ष महेंद्रसिंह राजपुरोहित, चंद्रशेखर, रवि गौड़ा, शंकर गौड़ा, राजेश गौड़ा आदि सदस्यों का सहयोग रहा।


सत्संग...
बेंगलूरु. महावीर तपोवन कुलवन हल्ली में उप प्रवर्तक श्रुत मुनि, अक्षर मुनि आदि ठाणा 2 से आशीर्वाद लेने रविवार को बेंगलूरु से बाबूलाल रांका, रणजीत मल कानूंगा, पारसमल लोढ़ा, शांतिलाल लोढ़ा, शांतिलाल भंडारी, अशोक चोरडिय़ा, ज्ञान लोढ़ा, राकेश लोढ़ा, सायर बाई लोढ़ा आदि गणमान्य पहुंचे। मुनिवृंद का चातुर्मास प्रवेश 20 जुलाई को मैसूरु में होगा।

पुस्तक वितरण...
बेंगलूरु. पीपाड़ शहर जैन महा संघ बेंगलूरु की ओर से नेलहा, कोरा, देवनहल्ली, होसकोटे, मैसूरु रोड, शंकरनगर, मारतहल्ली क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क नोट बुक्स वितरित की गई। इस मौके पर अध्यक्ष हुकमीचंद कांकरिया, सचिव ललित बाफना सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।