10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने संभाला कार्य भार

सभी ने आपसी सामंजस्य से काम करने का संकल्प लिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 11 Jun 2018, 4:55 PM IST

jainism

विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने संभाला कार्य भार

बेंगलूरु. कर्नाटक के बेंगलूरु तेरापंथ युवक परिषद की रविवार को हुई 35वीं वार्षिक साधारण सभा में सत्र 2018-19 के अध्यक्ष पद के लिए सुनील बाबेल को सर्वसम्मति से चुना गया।

चुनाव अधिकारी जयंतीलाल बोहरा व सह चुनाव अधिकारी राजेंद्र बैद ने की। अध्यक्ष गौतम मांडोत ने सभी का स्वागत किया। गणपत चोरडिया ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। सभा में पदाधिकारी दिनेश पोखरणा, मंत्री विक्रम श्रीमाल, दिलीप भंसाली ने भी विचार व्यक्त किए।
अभातेयुप अध्यक्ष विमल कटारिया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन मांडोत उपस्थित थे। सभी ने आपसी सामंजस्य से काम करने का संकल्प लिया। तेयुप मंत्री विक्रम श्रीश्रीमाल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जबकि कोषाध्यक्ष सुनील बाबेल ने आय व्यय का ब्यौरा पेश किया।

तेयुप राजाजीनगर
राजाजीनगर तेरापंथ युवक परिषद की रविवार को हुई प्रथम वार्षिक साधारण सभा में सत्र 2018-19 के लिए चंद्रेश मांडोत को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी अशोक चौधरी ने इसकी घोषणा की। अध्यक्ष सुनील बाफना ने मांडोत को कार्यभार सौंपा। प्रारंभ में देवीलाल पितलिया, सतीश पोरवार, संतोष पोरवार व राजेश देरासरिया ने विजय गीत संगान किया।

सभा उपाध्यक्ष शांतिलाल पितलिया ने श्रावक निष्ठा पत्र पढ़ा। तेयुप अध्यक्ष सुनील बाफना ने स्वागत करते हुए सभी की कृतज्ञता ज्ञापित की। मंत्री मनोज मेहता ने प्रगति प्रतिवेदन पेश किया। कोषाध्यक्ष संजीव गन्ना ने आय व्यय का ब्यौरा रखा। पिछली कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों का सम्मान किया। संचालन सतीश पोरवार ने किया। संदीप गन्ना ने आभार ज्ञापित किया।

तेयुप विजयनगर
विजयनगर तेरापंथ युवक परिषद की रविवार को हुई 11वीं आमसभा में सत्र 2018-19 के लिए अध्यक्ष के रूप में दिनेश मरोठी के नाम की घोषणा की गई। चुनाव प्रभारी राकेश दुधोडिय़ा व अशोक कोठारी ने अभातेयुप पर्यवेक्षक विकास सेठिया व लकी श्रीश्रीमाल की उपस्थिति में यह घोषणा की। सभी ने अर्हम ध्वनि से अभिवादन किया। अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष अभिषेक कावडिय़ा ने स्वागत किया।

मंत्री तेजमल मांडोत ने वार्षिक प्रतिवेदन व कोषाध्यक्ष कमलेश भरसारिया ने लेखा ब्यौरा रखा। मनोज बैद ने आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर की रिपोर्ट पेश की। अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन मांडोत ने भी संबोधित किया। संचालन मंत्री तेजम मांडोत ने किया जबकि सहमंत्री महावीर टेबा ने आभार ज्ञापित किया।