परमश्वर ने कहा कि बेंगलूरु की आबादी अधिक होने के साथ ही अपराधिक घटनाएं भी अधिक होती हैं। इस पर नियंत्रण पाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हर महीने पुलिस अधिकारियों की बैठक होगी और स्थिति की समीक्षा की जाएगी। अगली बैठक 16 जून को होगी। बैठक मेें मुख्य सचिव के.रत्नप्रभा, गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव रजनीश गोयल, पुलिस मह निदेशक नीलमणि एम.राजू, एच. सी. किशोरचन्द्र, प्रवीण सूद, एम.एन.रेड्डी, ए.एम.प्रसाद, पी. के.गर्ग, कमल पंत, एम. ए.सलीम, आर.पी.शर्मा, पुलिस आयुक्त टी.सुनीाल कुमार और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।