1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विद्यार्थियों के पेयजल की व्यवस्था

समिति अध्यक्ष रामलाल गन्ना ने मठ प्रांगण में जगह उपलब्ध करवाने व दानदाता परिवार के प्रति आभार ज्ञापित किया

2 min read
Google source verification
anuvrat

विद्यार्थियों के पेयजल की व्यवस्था

बेंगलूरु. कर्नाटक में अणुव्रत समिति बेंगलूरु की ओर से कनकपुर स्थित मरल गवीमठ प्रांगण में स्कूली बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई। नवकार मंत्री व लोगस्स के समरस से पानी की टंकी का उद्घाटन किया गया। दानदाता हरकचंद ओस्तवाल का सम्मान किया गया। समिति अध्यक्ष रामलाल गन्ना ने मठ प्रांगण में जगह उपलब्ध करवाने व दानदाता परिवार के प्रति आभार ज्ञापित किया। मठ के शिवरुद्र स्वामी ने कहा कि दान देना भी एक भोग होता है। बहुत लोगों के पास पैसा होते हुए भी दान नहीं कर सकते।

अणुव्रत भी एक महान अवदान है। कन्हैयालाल चिप्पड़, हरकचंद ओस्तवाल ने भी विचार व्यक्त किए। प्रचार प्रसार मंत्री बीवी चंद्रसेरवरया ने बच्चों को अणुव्रत के बारे में समझाते हुए अणुव्रत नियमों की जानकारी दी। देवराज रायसोनी व साथियों के मंगलाचरण व शांतिलाल पोरवाल के आज्ञार ज्ञापन से कार्यक्रम हुआ। रूपचंद देसरला, धर्मेन्द्र बरलोटा, मदनराय सोनी, महावीर ओस्तवाल आदि गणमान्यजन उपस्थित थे।

संतों से लिया आशीर्वाद
बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ चिकपेट शाखा के तत्वावधान में गोडवाड़ भवन में होने वाले रवींद्र मुनि, रमणीक मुनि आदि ठाणा 10 के चातुर्मास-2018 के लिए मुख्य संयोजक मनोनीत हुए समाजसेवी भामाशाह रणजीतमल कानूंगा ने शनिवार को स्थानीय मुनि रेड्डिपाल्यम में विराजित संत से आशीर्वाद लेकर मंगलपाठ प्राप्त किया। चिकपेट शाखा के महामंत्री गौतमचंद धारीवाल ने बताया कि इस अवसर पर कानूंंगा के साथ समाजसेवी शांतिलाल लोढ़ा, शांतिलाल भंडारी, अशोक चोरडिय़ा, जैन कान्फ्रेंस के कर्नाटक प्रांतीय मंत्री मनोहरलाल लुंकड़ आदि गणमान्यजन मौजूद रहे।

फसल बीमा योजना लागू : जिलाधिकारी
धारवाड़. कर्नाटक सरकार ने वर्ष 2018 के मानसून सत्र में कर्नाटक किसान (रैयत) सुरक्षा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जिले के पांच तालुकों के सभी 14 राजस्व केन्द्रों पर लागू कर दी है। जिलाधिकारी एस.बी. बोम्मनहल्ली धारवाड़ में जिलाधिकारी कार्यालय सभाभवन में आयोजित कर्नाटक किसान (रैयत) सुरक्षा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कार्यान्वयन समिति की पूर्व तैयारी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।