बैंगलोर

रूप मुनि का संदेश: गुरु एक, सेवा अनेक

भवांतमुनि ने उपवास के प्रत्याख्यानों का जानकारी दी
2 min read
janism
रूप मुनि का संदेश: गुरु एक, सेवा अनेक

उन्होंने बताया कि जो दूसरे गुरुओं के प्रति नफत की भावना फैलाये, वे दुर्गति को प्राप्त करेंगे

मैसूरु. स्थानकवासी जैन संघ के तत्वावधान में सिटी स्थानक में संत डॉ समकित मुनि ने सोमवार को प्रवचन देते हुए कहा कि जो गो माता की सेवा करता है, वह कभी आर्थिक रूप से दुखी नहीं होता है। गो माता, दीन दुखियों एवं स्वधर्मी बंधुओं की सेवा अनुपम एवं अनुकरणीय सेवा है। रूपमुनि ने मानव सेवा एवं जीव दया के क्षेत्र में दान पुण्य की खूब प्रभावना करते हुए अनेक गोशाला एवं बकराशाला खुलवाए।

वरिष्ठ प्रवर्तक रूपमुनि के देवलोकगमन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ समकितमुनि ने बताया कि उनका यह सूत्र कि गुरु एक और सेवा अनेक समयानुसार सटीक तथा मैत्री एवं सहृदयता का द्योतक है। यह सूत्र सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा, संयमी जीवन में सहयोग में अहम भूमिका निभाता है। वे सदैव अपने अनुयायियों को यही प्रेरणा देते रहे कि आपके गुरु कोई भी हो, आप उन्हीं गुरु के शिष्य होते हुए, उन्हीं की आज्ञा में रहते हुए सभी गुरुओं की सेवा करते रहो, जिससे तुम्हें अपार पुण्य का अर्जन भी होगा और सर्व प्रकार की सुख सुविधाएं और गुरुजनों के आशीर्वाद सतत प्राप्त होते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि जो दूसरे गुरुओं के प्रति नफत की भावना फैलाये, वे दुर्गति को प्राप्त करेंगे। हमें दुर्गति नहीं, बल्कि गुरुजनों की सेवा करते करते सद्गति प्राप्त करना है। प्रारम्भ में जयवंतमुनि ने गीतिका प्रस्तुत की। भवांतमुनि ने उपवास के प्रत्याख्यानों का जानकारी दी। संघ अध्यक्ष कैलाशचंद बोहरा, मंत्री सुशील कुमार नंदावत, तेजराज नंगावत, सोहनलाल बाघमार, बुद्धमल मूथा, बुद्धमल बाघमार, उषा गांधी ने भी विचार व्यक्त किए।

सुख का अतिरेक ही दुख का कारण
बेंगलूरु. राम सेवा समिति के तत्वावधान में आई माता मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में पंडित पवन महाराज ने कहा कि सुख का अतिरिक्त ही दुख का कारण बनता है। इसी सुख के कारण राम को वनवास जाना पड़ा।

Published on:
21 Aug 2018 05:59 pm
Also Read
View All
धमकाना बंद करे सरकार, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी बोले- बातचीत विधान सभा में नहीं, किसानों के बीच होगी

पत्नी से विवादों के बाद हुआ अलग, फेमस एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में मिला बेंगलुरु के बिजनेसमैन का शव

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक