बैंगलोर

मोदी ने लिया 80 फीसदी कमीशन: जिग्नेश

भाजपा को सबक सिखाएंगे मतदाता

2 min read
jignesh mewani

कोलार. गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी ने कहा कि संविधान की रक्षा करने के लिए प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को सही जवाब देगी। उन्होंने शनिवार को मालूर में दलित संघर्ष समिति की ओर से आयोजित संविधान की 'रक्षा के लिए कर्नाटकÓ नामक कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या कर दी गई।

इसका विरोध करने के बजाए भाजपा ने खुशी मनाई और इसका खंडन भी नहीं किया। भाजपा प्रदेश ही नहीं देश के लेखक, बुद्धिजीवी, विद्वान और शुभ चिंतकों को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। जिस राज्य मेंं चुनाव होते हैं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वहां रहते हैं। झूठे आश्वासन और झूठे भाषण देते हैं। लेकिन कर्नाटक में चुनाव होने पर भी मोदी का दूर-दूर तक पता नहीं है। मोदी को पता है कि कर्नाटक की जनता शिक्षित और हर चुनाव में सभी दलों को परखने के बाद ही अपना फैसला सुनाती है।

ये भी पढ़ें

भाजपा को उसी के हथियार से चित्त करने की जरूरत: पित्रोदा

इस बार भाजपा सत्ता में नहीं आएगी। यह बात मोदी और भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी मालूम है। मोदी ने सिद्धरामय्या सरकार को दस फीसदी कमीशन सरकार का नाम दिया है। मोदी ने गुजरात में निवेश लगाने के लिए निवेशकों को किसानों की भूमि आवंटित करने को अस्सी फीसदी कमीशन लिए जाने के कई उदाहरण है। एक वर्ग फीट कृषि भूमि केवल एक रुपए में दी है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक के आर्ट ऑफ लिविंग के रविशंकर गुरुजी ने यमुना नदी के किनारे विश्व स्तर के सम्मेलन आयोजित करने पर राष्ट्रीय हरित पंचाट ने ४२ करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। मोदी सरकार ने केवल पांच करोड़ रुपए का जुर्माना तय कर बकाया राशि कमीशन के रूप में प्राप्त की है। बैंकों को धोखा देने वाले विजय माल्या , नीरव मोदी, धोखधड़ी के आरोपी ललित मोदी के अलावा अन्य धोखेबाजों को देश से भगाने लिए भी मोदी ने कमीशन प्राप्त किया है।

मोदी ने देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। मोदी के आश्वासन के तहत अभी तक आठ करोड़ युवकों को रोजगार मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में मेरे प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। किसी को इस तरह प्रतिंबध लगाने का अधिकर नहीं है।

ये भी पढ़ें

कर्नाटक चुनाव में ठाठ-बाट से प्रचार करेगी बीजेपी, 36 बार हेलीकॉप्टर की ली जाएंगी सेवाएं

Published on:
28 Apr 2018 09:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर