बैंगलोर

पालिका ने फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया

इसके अलावा लाउड स्पीकर पर उदघोषणा भी काराई गई थी
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2018, 8:44 PM IST
encrochment
पालिका ने फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया

बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने पुलिस की सहायता से शनिवार को महालक्ष्मी ले आउट विधानसभा क्षेत्र में जेसीनगर पाइप लाइन रोड के फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया। फुटपाथ व्यापारियों ने पुलिस और पालिका के अमले से झगड़े का प्रयास किया तो पुलिस को हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा।

पालिका के आयुक्त एन. मंजुनाथ प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि एक सप्ताह पहले ही फुटपाथ व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने की सूचना दे दी गई थी। इसके अलावा लाउड स्पीकर पर उदघोषणा भी काराई गई थी। फिर व्यापारी हट नहीं रहे थे। उन्होंने नालियां बंद कर शेड बना लिए थे। जिससे जल जमाव हो रहा था। जे.सी.नगर रेसिडेंट्ेस एसोसिएशन के सदस्यों ने कई बार फुटपाथ व्यापारियों को हटाने की मांग को लेकर धरना दिया था। इसलिए पालिका ने पुलिस के साथ बुलडोजर लेकर फुटपाथ पर बने शेड और अन्य ढांचों को ढहाया।

उन्होने कहा कि कुछ व्याापरियों ने रुकावट डालने का प्रयास किया और बुलडोजर के आगे लेट गए। पुलिस ने उन्हें जबरन हटाया तो उन्होंने हमला करने का प्रयास किया। इसलिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। उन्होंने कहा कि गत एक सप्ताह से इस विधानसभा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का काम जारी है। केंपेगौड़ा ले आउट, लग्गेरे, पार्वती नगर, नागसंद्र, मारुति नगर और अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया गया।

---

पीओपी से बनी मूर्तियां जब्त, मामले दर्ज
बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के मावल्ली वार्ड की स्वास्थ्य अधिकारी भाग्यालक्ष्मी के नेतृत्व में कलासिपाल्यम पुलिस ने तीन इकाईयों पर छापे मार कर प्लास्तर ऑफ पैरिस (पीओपी) से बनी मूर्तियों को जब्त कर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

भाग्लयालक्ष्मी ने बताया कि पालिका ने पीओपी से बनाई मूर्तियों की बिक्री पर प्रतिबंध है। फिर भी कुछ लोग पालिका की आंखों में धूल झोंक कर पीओपी मूर्तियां बना रहे है। पीओपी मूर्तियां स्थापित करने पर पुलिस विभाग या पालिका से अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं दिया जाएगा। अनापत्ति प्रमामपत्र में पीओपी मूर्तियों को स्थापित नहीं करने की शर्त के आधार पर मूर्तियां स्थापित करने वालों से हस्ताक्षर लिए जाएंंगे। अगर जानबूझ कर पीओपी मूर्तियां स्थापित की तो पालिक जुर्माना करेगी और करीबी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होगी।

Published on: