साथ में समाज के दलित, पिछड़े, किसान अल्पसंख्यक समेत हर वर्ग के समग्र विकास को लेकर इस सरकार की ओर से सफलतापूर्वक जारी योजनाओं को राज्य की जनता कभी भूल नहीं सकती है। इसी सरकार ने सबसे पहले किसानों का 8 हजार करोड़ रुपए ऋण माफ करने का साहसी फैसला किया था। उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि भाजपा हमेशा सामाजिक न्याय के खिलाफ रही है। भावनात्मक धार्मिक मामलों के सहारे धार्मिक ध्रुवीकरण कर वोट बटोरना ही इस पार्टी की कार्यसूची है।