27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षा बंधन पर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ खेला एेसा खेल कि मच गया है हड़कंप!

भाजपा नेताआें ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 26 Aug 2018, 8:21 PM IST

meerut

रक्षा बंधन पर कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर खेला एेसा खेल कि मच गया है हड़कंप!

मेरठ। त्योहार कोई भी हो राजनैतिक दल इन पर भी मौका भुनाने से नहीं चूकते हैं। भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ते के त्यौहार को भी दलों ने एक-दूसरे पर निशाना साधने का साधन बना लिया। सोशल मीडिया की राह पर भाजपा की तरह अब कांग्रेस भी चल पड़ी है। रक्षा बंधन के मौके पर कांग्रेस ने एक पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसमें एक बहन अपने भाई को राखी बांधती नजर आ रही है। वहीं राखी बांधने के बाद जब भाई अपनी बहन की ओर मुखतिब होते हुए पूछता है बता बहन तुम्हें क्या चाहिए तो बहन का जवाब होता है। भाई मुझे कुछ नहीं चाहिए तुम बस एक वादा यह करो कि इस बार भाजपा को वोट नहीं दोगे। उसी पोस्टर के नीचे लिखा हुआ है - भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना! 2019 के चुनाव में भाजपा को बुरी तरह से हराना। इस तरह का पोस्टर सोशल मीडिया में रक्षा बंधन के दिन चर्चा का विषय बना रहा। राजनीतिक हलकों में इस पोस्टर की खूब चर्चा रही।

यह भी पढ़ेंः राखी के दिन बहनों-भाइयों ने उठायी ये मुश्किलें, देखें तस्वीरें

भाजपा ने साधा निशाना

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि त्योहारों पर इस तरह की राजनीति करना दलों और उसके नेताओं को शोभा नहीं देता है, लेकिन त्योहारों पर राजनीति करना कांग्रेस और उसके नेता ही जानते हैं। जो भारतीय परंपरा से ओतपोत त्योहारों पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पूरा चेप्टर क्लोज हो गया है। इसलिए वह ऐसा कर रही है। उसके पास जो भी बचा हुआ जनाधार है वह सब 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुनामी मे उड़ जाएगा।

यह भी पढ़ेंः प्राइवेट नौकरी करते हैं तो आपको मिलेगी भरपूर पेंशन, बशर्ते...

कांग्रेस ने कहा-जनता जाग गई

कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि जनता जाग चुकी है। उसे चार साल में भाजपा सरकार की हकीकत के बारे में पता चल चुका है। भाजपा अपने जनाधार को भी खो चुकी है। सोशल मीडिया पर सर्वप्रथम भाजपा ने ही कांग्रेस के खिलाफ अभियान शुरू किया था।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग