बैंगलोर

सत्ता में होने के बाद खुश नहीं : कुमारस्वामी

किसानों से आत्महत्या नहीं करने की अपील
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2018, 7:17 PM IST
HDK
सत्ता में होने के बाद खुश नहीं : कुमारस्वामी

मैसूरु. मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि वे मुख्यमंत्री के पद पर रह कर भी खुश नहीं है। मैसूरु दशहरा महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने अगर कोई यह सोच रहा है कि मुख्यमंत्री सत्ता का मजा ले रहें हैं तो यह बात गलत है। सत्ता में होने के बावजूद वे खुश नहीं हंै। राज्य में किसानों की आत्महत्या करने की घटनाओं से उन्हें काफी दुख पहुंचा है।

कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी सरकार समाज गरीब वर्गों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। लिहाजा लोगों को इस सरकार पर भरोसा करना चाहिए। आत्महत्या करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। परिवार का मुखिया ही अगर आत्महत्या करेगा तो उसके परिवार की हालत क्या होगी। इस बात को भी ध्यान में रखना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति उनकी पहली पसंद कभी नहीं थी। इसके बावजूद दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है। इस मौके का उपयोग करते हुए वे समाज की हरसंभव मदद करना चाहते है। चामुंडेश्वरी देवी से भी उन्होंने राज्य के सभी लोगों के मंगल की कामना की है। कुमारस्वामी ने समारोह की मुख्य अतिथि सुधा मूर्ति की भी सराहना की।

सुरक्षा में चूक, मंच पर पहुंची महिला
उद्घाटन समारोह में सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी खामी उजागर हुई। एक महिला महोत्सव की मुख्य अतिथि व इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति के इद-गिर्द घूम रहीं थी लिहाजा मंच के निकट उपस्थित अधिकारियों ने उसे सुधा मूर्ति का रिश्तेदार समझ लिया। यह महिला समारोह शुरू होने के पश्चात मंच पर भी बैठ गई। किसी भी अधिकारी को यह समझ में नहीं आ रहा था कि यह महिला कौन है? बाद में पता चला की यह महिला बेंगलूरु की निवासी एक चिकित्सक थी। जिला प्रशासन ने महिला के बिना आमंत्रण मंच पर पहुंचने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

सिम्हा ने की सीएम की सराहना
समारोह में उपस्थित भाजपा के सांसद प्रताप सिम्हा ने मुख्यमंत्री की तारीफ कर सबको चकित कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के नेतृत्व में एक संवेदनशील प्रशासन देखने को मिल रहा है। समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री जी.टी.देवेगौडा, कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री डॉ जयमाला, पर्यटन मंत्री एस.आर.महेश, देवस्थानम विभाग के मंत्री राजशेखर पाटिल भी उपस्थित थे।

Updated on:
11 Oct 2018, 7:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए खरीदा मेट्रो टिकट’, डी.के. शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे तो प्रधानमंत्री ने किया अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

बेंगलुरु को मिली मेट्रो की नई सौगात, PM मोदी ने पिंक लाइन का किया शुभारंभ; जानें रूट और स्टेशन

PM मोदी के उद्घाटन से पहले बेंगलुरु मेट्रो को बड़ी सौगात, 3 स्टेशनों के नाम बदले, जानिए अब किस नाम से होगी पहचान

बेंगलुरु: ‘आज बेटी की हल्दी होनी थी, अब उसका अंतिम संस्कार करूंगा’, पिता के इन शब्दों ने सबको रुलाया

‘लगा जैसे फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया’, चोरी हुआ ओलंपिक गोल्ड मिलने पर बोले एमएम सोमैया