12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रासायनिक विस्फोट मामले में दो लोग गिरफ्तार

हैदराबाद से लाया गया था रसायन : पुलिस

2 min read
Google source verification
arrest

रासायनिक विस्फोट मामले में दो लोग गिरफ्तार

रायचूर. जिले में पिछले सप्ताह 5 अक्टूबर को रासायनिक विस्फोट में हुई एक महिला की मौत मामले में पुलिस ने भिन्न सजावटी कंपनियों के दो मालिकों को गिरफ्तार किया है। इस हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। पुलिस अधीक्षक किशोर बाबू ने बताया कि प्लास्टिक सजावटी उत्पादों के निर्माण में अत्यधिक ज्वलनशील रसायनों का इस्तेमाल किया गया था, इसी कारण विस्फोट हुआ और महिला की मौत हो गई।

ज्वलनशील रसायनों को बांग्लादेश से तस्करी करने की बात को नकारते हुए उन्होंने कहा कि रसायन हैदराबाद से लाया गया था। बाबू ने कहा कि गिरफ्तारियों की पहचान अरुण जोशी (34) और धीरेंद्र जोशी (51) के रूप में हुई है जो सजावटी सामान निर्माण कंपनी के मालिक थे। उन्होंने अपने उत्पादों के निर्माण में अत्यधिक ज्वलनशील रसायन का इस्तेमाल किया था। सामान को जब महिला उठा रही थी, उसी समय ज्यादा गर्मी के कारण रसायनिक विस्फोट हुआ, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वहीं मौजूद उसका पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


विजयपुर में ग्रापं अध्यक्ष की हत्या
बेंगलूरु. विजयपुर जिले के सिंदगी तालुक में अज्ञात अपराधियों ने एक ग्राम पंचायत अध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय गोलप्पा एच तालुक के सुगंतण्णा ग्राम पंचायत के अध्यक्ष थे और एक होटल में खाना खाने के बाद हाथ धो रहे थे तभी वहां पहुंचे अज्ञात अपराधी उन्हें खींचकर होटल से बाहर ले गए और धारदार हथियार से वार कर फरार हो गए। घायल गोपल्ला की मौमत हो गई।


चेन छीनने वाले दो आरोपियों को चारवर्ष की कैद
बेंगलूरु. शहर की द्वितीय एसीएमएम अदालत ने चेन छीनने के मामले की सुनवाई के बाद के. नारायणपुरा निवासी फयाज शरीफ (34) तथा केजीहल्ली निवासी सुल्तान पाशा को दोषी करार देते हुए दोनों को 4 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 10-10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। 2012 में सुधा राव नामक महिला की 9 हजार रुपए मूल्य की चेन छीनने के मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आरोप पत्र दाखिल किया।