बैंगलोर

जनार्दन रेड्डी पर कार्रवाई के लिए 20 दिन तक पुलिस ने किया इंतजार

एंबियंट कंपनी हलाल स्कीम के नाम पर लोगों को 10-12 फीसदी तक ब्याज देकर लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया।
less than 1 minute read
janardan reddy
जनार्दन रेड्डी पर कार्रवाई के लिए 20 दिन तक पुलिस ने किया इंतजार

बेंगलूरु. नगर पुलिस आयुक्त टी सुनील कुमार ने बुधवार शाम संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पुलिस को 20 दिन पहले से ही इस मामले में रेड्डी की संलिप्पता के बारे में पता था लेकिन उपचुनावों के कारण पुलिस इसके बारे में खुलासा नहीं कर रही थी ताकि मामले का राजनीतिकरण नहीं हो।

इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों का कहना है कि एंबियंट कंपनी हलाल स्कीम के नाम पर लोगों को 10-12 फीसदी तक ब्याज देकर लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया।

निदेशालय पहले से ही इस मामले की जांच कर रहा है। निदेशालय ने राज्य सरकार से कंपनी के खिलाफ दर्ज मामलों, पुलिस की जांच का विवरण मांगा है ताकि धनशोधन के मामलों की जांच की जा सके।

सोने का पता नहीं चला
इसी बीच रेड्डी ने 57 किलो ग्राम सोना कहां छिपा कर रखा है। इसकी तलाशी जारी है। पुलिस ने रमेश ठाकुर, बिल्डर रमेश और अन्य लोगों से पूछताछ करने के बावजूद सोने का पता नहीं चला।

इस बीच पता चला है कि इस मामले के प्रमुख आरोपी एस.ए.फरीद ने विदेशी मुद्रा विनिमय के लिए दुबई में भी एक कंपनी खोल रखी है। इस सिलसिले में जांच जारी है।

इस बीच, खबर है कि पुलिस ने रेड्डी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है ताकि वे देश छोड़कर नहीं जा सकें।

Published on:
09 Nov 2018 08:37 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा