6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनार्दन रेड्डी की धरपकड़ : जांच टीम से पहले पहुंची मीडिया

पहले से जानकारी होने से अफसर नाराज
less than 1 minute read
Google source verification
raid

जनार्दन रेड्डी की धरपकड़ : जांच टीम से पहले पहुंची मीडिया

बेंगलूरु. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक कुमार ने पूर्व मंत्री जी. जनार्दन रेड्डी के खिलाफ जारी जांच से संबंधित टीवी चैनलों पर प्रसार दृश्यों पर नाराजगी जताई है।

उन्होंने गुरुवार को मैसूरु रोड स्थित केंद्रीय अपराध जांच शाखा (सीसीबी) कार्यालय जाकर पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने पुलिस से पहले टीवी चैनलों के मौके पर पहुंचने पर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि सीसीबी के कर्मचारियों में ही कोई मीडिया को पूरी जानकारी दे रहा है।

बुधवार रात जनार्दन रेड्डी के निजी सचिव अली खान के आरटी नगर निवास पर छापे के वक्त टीवी चैनल के रिपोर्टर पहले से वहां मौजूद थे। जिस कारण पुलिस की जांच में रुबाधा आई।

अली खान के रिश्तेदारों ने टीवी पत्रकारों पर भी हमला किया। गुरुवार को भी बल्लारी में टीवी चैैनल वाले पुलिस के पहुंचने से पहले मीडिया वहां मौजूद था।

उन्होंने चेतावनी दी कि इस विषय में किसी ने भी मीडिया को कोई जानाकरी दी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कोई भी अधिकारी या निचले स्तर का कर्मचारी मीडिया को कोई जानकारी नहीं देगा।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग