
फरार पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी का पता नहीं लगा पा रही पुलिस
बेंगलूरु. एक बोगस कंपनी के खिलाफ चल रहे मामले पर पर्दा डालने के लिए २३ करोड़ रुपए की सौदेबाजी के आरोप का सामना कर रहे पूर्व मंत्री डी.जनार्दन रेड्डी के पुद्दुचेरी में छिपे होने संदेह पर पुलिस ने वहां कई जगह छापे मारे लेकिन रेड्डी का पता नही चला।
इस मामले की जांच कर रहे केंद्रीय अपराध जांच शाखा (सीसीबी) अधिकारियों ने चित्रदुर्गा, बेंगलूरु, अनंतपुर और हैदराबाद के निवास तथा अन्य ठिकानों पर छापे मारने पर भी रेड्डी का पता नहीं चला। रेड्डी अग्रिम जमानत लेकर वापस लौटने का प्रयास कर रहा है।
इस बीच, सहायक पुलिस आयुक्त मंजुनाथ चौधरी के नेतृत्व मे्ं बल्लारी स्थित रेड्डी के भव्य बंगले पर छापा मार कर कई दस्तावेज, सीसीटीवी के फुटेज जब्त किए।
पुलिस के बंगले में घुसने पर रेड्डी की सास ने उनकी जम कर खिंचाई की और बंगले में जबर्दस्ती घुसने पर कई सवाल पूछे।
श्रीरामुलु ने भी घटना स्थल पहुंच कर उनको समझाया कि पुलिस अपना काम कर रही है। इसलिए कोई हस्तक्षेप नहीं करे। पुलिस ने हर जगह तलाशी ली। पुलिसकर्मियों ने जांच के समय रेड्डी के बंगले के अंदर सेल्फी भी ली।
कार्रवाई से तनाव
रेड्डी के रिश्तेदार और समर्थक बुधवार से ही उनके बंगले पर जमा हो चुके थे और उन्होंने पुलिस को अंदर नहीं जाने दिया। इस पर एक अजीब स्थिति बनी और स्थानीय नागरिक रेड्डी के समर्थकों से उलझ गए, बत जाकर पुलिस अंदर घुस पाई। श्रीरामुलू ने भी रिश्तेदारों और समर्थकों को पुलिस की कार्रवाई मेंं रुकावट नहीं डालने को कहा।
अली खान के घर पर छापा
रेड्डी के निजी सचिव अली खान के आर टी नगर स्थित निवास पर छापा मार कर कई दस्तावेज जब्त किए। इसका एक लैप टाप, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव और अन्य चीजों को जब्त किया। साथ मे पांच कारतूस भी मिले हैं।
इन कारतूस से सबंधित अली खान के पास लाइसेंस है या नहीं, इसकी जांच जारी है। अगर लाइसेंस नहीं मिला तो उसे अवैध रूप से कारतूस रखने पर गिरफ्तार किया जा सकता है। अली खान को जमानत मिल चुकी है लेकिन फिर भी वह फरार है।
Updated on:
9 Nov 2018, 8:20 PM IST
Published on:
9 Nov 2018, 8:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.