बैंगलोर

कन्नड़ राज्योत्सव के बहाने बेलगावी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

आयोजन: बेलगावी नगर निगम के महापौर बेंगलूरु आकर कुमारस्वामी को करेंगे आमंत्रित मराठीभाषी बेलगावी का एक धड़ा जिले को महाराष्ट्र में शामिल करने का पक्षधर
2 min read
swarnsaudha
कन्नड़ राज्योत्सव के बहाने बेलगावी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

बेलगावी. सीमावर्ती जिले बेलगावी के जिला प्रशासन ने तय किया है कि वह 1 नवम्बर को होने वाले कन्नड़ राज्योत्सव में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को आमंत्रित करेगा। इसके लिए बेलगावी नगर निगम (बीसीसी) के मेयर बसप्पा चिक्कलादिन्नी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बेंगलूरु जाकर मुख्यमंत्री को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करेगा।

जिलाधिकारी एसबी बोम्मनहल्ली के अनुसार इस विषय पर चर्चा के लिए गुरुवार को कन्नड़ संगठनों और स्थानीय नेताओं के साथ एक बुलाई गई, जिसमें जिले में भव्य रूप से कन्नड़ राज्योत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है।

इसके लिए एक करोड़ रुपए विशेष रूप से जारी करने की बात कही गई। महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी जिले में बड़ी संख्या में मराठी भाषी लोगों की आबादी है और भाषा को लेकर कई बार कन्नड़ एवं मराठी समर्थित लोगों के बीच विवाद हो चुका है। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र भी बेलगावी को अपने राज्य में शामिल करने की मांग करता रहा है।

वहीं महाराष्ट्र एकीकरण समिति भी बेलगावी को महाराष्ट्र में शामिल करने की मांग करता है। यहां तक कि महाराष्ट्र की सीमा में मौजूद निकटवर्ती गांवों में अमूमन हर वर्ष कन्नड़ राज्योत्सव के विरोध में काला दिवस मानया जाता है। सीमावर्ती जिले में अक्सर तनाव की स्थिति के बीच ही कन्नड़ राज्योत्सव का आयोजन होता है।

इसलिए महाराष्ट्र समर्थित लोगों को सख्त संदेश देने के लिए इस बार कन्नड़ राज्योत्सव में एचडी कुमारस्वामी को आमंत्रित करने की योजना बनाई गई है। जिला प्रशासन भव्य तरीके से राज्योत्सव समारोह मनाना चाहता है और इसमें विशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें कई प्रकार की झांकियां होंगी जो राज्य के स्वाभिमान को दर्शाएंगी। रानी चेन्नम्मा सर्कल से शुरू होने वाली झांकी में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है जो कन्नड़ भाषी लोगों का शक्तिप्रदर्शन भी होगा।

कन्नड़ एक्शन समिति के प्रमुख और कन्नड़ समर्थित नेता अशोक चंदागिरि ने प्रशासन से आग्रह किया कि आयोजन में मुख्यमंत्री का आमंत्रित किया जाए। मेयर बसप्पा ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि वे एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बेंगलूरु जाकर कुमारस्वामी को आमंत्रित करेंगे।

उपायुक्त बोम्मनहल्ली ने कहा कि राज्योत्सव के दौरान पहली बार रानी चेन्नम्मा की प्रतिमा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पांजलि की जाएगी। साथ ही पांच चयनित कन्नड़ समर्थित नेताओं को जिला प्रशासन की ओर सम्मानित किया जाएगा।

Updated on:
27 Oct 2018 05:22 pm
Published on:
27 Oct 2018 05:22 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा