बैंगलोर

रिश्वत लेते प्राचार्य गिरफ्तार

छात्रा ने त्रुटि सुधार के लिए आवेदन दिया था
2 min read
bribe
रिश्वत लेते प्राचार्य गिरफ्तार

शिवमोग्गा. भ्रष्टाचार निराधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को जिले के एक सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल जी. मनोहर को एक छात्र के माक्र्स कार्ड में त्रुटियों में बदलाव करने के बदले रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अनिता नामक की एक छात्रा के माक्र्स कार्ड में उसके पिता का नाम गलत मुद्रित था। छात्रा ने त्रुटि सुधार के लिए आवेदन दिया था।

हालांकि एसीबी के पास की गई शिकायत में कहा गया कि प्रिंसिपल ने इसके लिए 800 रुपए रिश्वत की मांग की है जिसके बाद वे नया माक्र्स कार्ड जारी करते। शिकायत के आधार पर एसीबी ने प्रिंसिपल को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गांजा बेचते दबोचा

बेंगलूरु. पुलिस ने गुरुवार को राममूर्तिनगर रिंग रोड पर गांजा बेच रहे हेब्बाल निवासी ऑटो चालक अकरम पाशा (40) को गिरफ्तार कर 1 किलो 900 ग्राम गांजा, मोबाइल, एक ऑटो रिक्शा तथा 500 रुपए बरामद किए हैं।

पुलिसकर्मी पर हमले के आरोप में चार गिरफ्तार
बेंगलूरु. शराब पीकर झगड़ा कर रहे लोगों के बीच हस्तक्षेप करने एक हेड कांस्टेबल की पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने मुनेकोलल गांव के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 56 वर्षीय हेड कांस्टेबल सुंदर राज और सिपाही बसवराज रात्रि गश्त पर तैनात थे। गश्त के दौरान जब गुरुवार तड़के 2 से 3 बजे के बीच जब वे कुडलहल्ली गेट के पास पहुंचे तब वहां कुछ लोग शराब के नशे में झगड़ा कर रहे थे। दो पुलिसकर्मी जब वहां पहुंचे तब उन्होंने पाया कि नशे में धुत लोगों ने एक दुकानदार से सिगरेट खरीदी है और पैसा नहीं देना चाहते हैं।

इसी दौरान वे लोग दुकानदार की पिटाई करने लगे। पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने कथित रूप से पुलिसकर्मियों को पीटा। कथित आरोप के अनुसार एक आरोपी ने बीयर की बोतल से सुंदर राज के सिर पर वार किया। इस बीच बसवराज ने होयसला को फोन पर घटना की सूचना दी और पुलिस के वाहन वहां आ गए। पुलिस ने गौतम रेड्डी, प्रशांत, गुरु प्रसाद और सूर्यप्रकाश को गिरफ्तार किया जिनकी उम्र करीब 25 वर्ष है। सुंदर राज उपचाराधीन है।

Published on:
12 Oct 2018 05:28 pm
Also Read
View All
पत्नी से विवादों के बाद हुआ अलग, फेमस एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में मिला बेंगलुरु के बिजनेसमैन का शव

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’