
नवरात्रि पर भागवत कथा का श्रीगणेश
मैसूरु. आइजी सीरवी महिला मंडल व आइजी सेवा संघ द्वारा केआरएस रोड़ पर स्थित सीरवी समाज के बढेर भवन में बुधवार को नवरात्रि पर महामंगल आरती के साथ कलश स्थापना की गई। मुख्य अतिथि कन्नड़ साहित्य परिषद के पूर्व अध्यक्ष एम चंद्रशेखर ने दीप प्रज्वलित किया। संत राजाराम का महिला मंडल ने स्वागत किया। इस अवसर पर गणपति वंदना के बाद संत राजाराम ने श्रीमद् भागवत कथा शुरू की।
रात को कलाकार महेंद्र नाथ व स्वामी हिरपुरी ने माता के भजनों की प्रस्तुति दी। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। समाज के संस्थापक सुराराम सोलंकी ने स्वागत किया। इस मौके पर समाज अध्यक्ष मोटाराम सोलंकी, महासचिव सुभाष काग, राजस्थान विष्णु सेवा ट्रस्ट नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पृथ्वीसिंह चांदावत, महिला मंडल अध्यक्ष शीला सोलंकी, शोभा सोलंकी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
---
बीयू कर्मचारियों की वीटीयू में टे्रनिंग शुरू
डिजिटल होगी मूल्यांकन की प्रक्रिया
बेंगलूरु. बेंगलूरु विश्वविद्यालय (बीयू) उत्तरपुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रणाली का डिजिटलीकरण करेगा। इसमें बेलगावी स्थित विश्वेश्वरय्या प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वीटीयू) बीयू की मदद कर रहा है। बीयू के कुलपति प्रो. के. आर. वेणुगोपाल ने बताया कि सॉफ्टवेयर व डिजिटल परीक्षा प्रणाली को समझने के लिए बीयू ने गुरुवार को 50 सदस्यीय दल वीटीयू भेजा। वीटीयू सभी को शुक्रवार तक प्रशिक्षण देगा। वीटीयू पहले ही मूल्यांकन प्रणाली का डिजिटलीकरण कर चुका है। वीटीयू के पास खुद का सॉफ्टवेयर है। बीयू को भी इसका लाभ मिलेगा। इससे परीक्षा के नतीजों में देरी नहीं होगी। गलती की संभावनाएं लगभग समाप्त हो जाएगी।
---
बेंगलूरु-नांदेड़-केएसआर एक्सप्रेस 14 से 17 अक्टूबर तक परभणी जंक्शन और नांदेड़ के बीच आंशिक निरस्त रहेगी
बेंगलूरु. मालटेकड़ी नांदेड़ लिम्बगांव स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते बेंगलूरु-नांदेड़-केएसआर एक्सप्रेस 14 से 17 अक्टूबर तक परभणी जंक्शन और नांदेड़ के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। उधर, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में तूफान तितली के चलते केएसआर बेंगलूरु-भुवनेश्वर प्रशांति एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को व यशवंतपुर-भागलपुर एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को निरस्त की गई है।

Published on:
12 Oct 2018 05:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
