
गरबा डांडिया में झूमे युवा
मैसूरु. घांची समाज नवयुवक मंडल के तत्वावधान में बुधवार को मंडी मोहल्ला स्थित समाज भवन में नवरात्रि गरबा महोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। प्रारंभ में मां चामुंडा की पूजा के बाद महिलाओं व बच्चों ने डांडिया गरबा नृत्य किया। बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार भाटी, उपाध्यक्ष प्रकाश राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारी आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
हल्लदगेरी में नवरात्रि महोत्सव
मैसूरु. कर्नाटक सीरवी समाज व नवयुवक मंडल, महिला मंडल द्वारा हल्लदगेरी स्थित मंदिर में नवरात्रि महोत्सव बुधवार को उत्साह से शुरू हुआ। सचिव मंगलाराम काग ने बताया कि साध्वी संगीता के सान्निध्य में महिलाओं को प्रवचन दिए गए। बच्चों की संस्कार शाला लगी। महिलाओं ने डांडिया गरबा नृत्य का जमकर आनंद लिया। बिलाड़ा धाम के संत गणेशराम के सान्निध्य में प्रतिदिन आई पंथ के उपदेश, आदि कार्यक्रम होंगे। कोतवाल हेमाराम मुलेवा, समाज के अध्यक्ष दुर्गाराम पंवार, उपाध्यक्ष पुरखा राम लचेटा, सचिव मंगलाराम काग आदि रहे।
हिंदी गुजराती गीतों पर युवाओं ने किया गरबा नृत्य
मंडया. सीरवी समाज मद्दूर द्वारा आइमाता मंदिर में बुधवार को नवरात्रि पर घट स्थापना की गई। रात्रि में युवाओं ने हिंदी व गुजराती गीतों पर गरबा नृत्य का खूब आनंद लिया। समाज के अध्यक्ष लक्ष्मणराम सोलंकी, सचिव धर्मीचंद सोलंकी व समाजजन उपस्थित रहे। श्रीरंगपट्टणम के ामुंडेश्वरी मोहल्ला स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर में नवरात्रि पर देवी प्रतिमा का प्रतिदिन फूलों से अलंकार कर विशेष
पूजा होगी।
डांडिया महोत्सव शुरू
मैसूरु. नवदुर्गा नवयुवक गरबा मंडल के तत्वावधान में बुधवार को पं अमृतलाल भट्ट ने विधि विधान से मां चामुण्डा की पूजा अर्चना कर नवरात्रि डांडिया महोत्सव शुरू किया। इस मौके पर किशोर घांची, विरमाराम माली, महेंद्रसिंह राजपुरोहित सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
पर्यटकों के लिए खोला प्याऊ
मैसूरु. भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, कन्नड़ वैदिके व अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा दशहरा महोत्सव पर पर्यटकों की सुविधा के लिए केआरएस चौहारा पर नि:शुल्क पेयजल की व्यवस्था की गई। स्काउट्स गाइड्स के मुख्य आयुक्त विश्वनाथ ने उद्घाटन किया। महेंद्रसिंह राजपुरोहित, मंत्री श्रीसा भट्ट, कन्नड़ वैदिके अध्यक्ष बालकृष्ण आदि ने मदद की। पिछले बारह वर्षों से यह सेवा की जा रही है। प्याऊ महोत्सव तक जारी रहेगी।
Published on:
12 Oct 2018 04:58 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
