बैंगलोर

पारिवारिक रिश्तों में विनम्रता जरूरी

व्यक्ति, परिवार, देश, समाज और विश्व में अपने निजी स्वार्थ और अपने क्षुद्र अहं का पोषण करने में लगा हुआ है
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2018, 7:14 PM IST
janism
पारिवारिक रिश्तों में विनम्रता जरूरी

बेंगलूरु. हनुमंतनगर जैन स्थानक में साध्वी सुप्रिया ने 'झुकें और पाएंÓ विषय पर कहा कि विनय धर्म का मूल है। उन्होंने कहा कि आज घर, परिवार, समाज, देश और विश्व में सहनशीलता की कमी स्पष्ट नजर आती है जिसके फलस्वरूप कहीं-कहीं विश्व में अशांति, तनाव, क्लेश, लड़ाई, झगड़े, वैर, वैमनस्य का माहौल दिखाई देता है।

इसका कारण खोजने पर पता चलता है कि आज सास-बहू, पिता-बेटे, भाई-भाई, पति-पत्नी आदि पारिवारिक रिश्तों में विनम्रता, एक दूसरे के प्रति सम्मान आदर की भावना, प्रेम, विनय, सहयोग और सेवा की भावना का अभाव नजर आता है और व्यक्ति, परिवार, देश, समाज और विश्व में अपने निजी स्वार्थ और अपने क्षुद्र अहं का पोषण करने में लगा हुआ है।

प्रारंभ में साध्वी सुविधि ने गीतिका प्रस्तुत की। साध्वी सुमित्रा ने सागर चरित्र का सरस भावपूर्ण पद्यशैली में वाचन किया और सबको मंगलपाठ प्रदान किया। रविवार को संत मिश्रीमल व संत रूप मुनि की जयंती सहजोड़े जाप व गुणगान के साथ मनाई जाएगी। रक्षाबंधन पर्व भी मनाया जाएगा। संचालन उपाध्यक्ष अशोक कुमार गादिया ने किया।

----

एकता व अखंडता के लिए समर्पित रहे संत मिश्रीमल
बेंगलूरु. चामराजपेट में साध्वी वीरकांता आदि ठाणा 4 के सान्निध्य में संत मरुधर केसरी मिश्रीमल की जयंती सामायिक आराधना व तपाराधना के साथ मनाई गई। साध्वी हीतिका ने गीतिका के माध्यम से संत मिश्रीमल को भावांजलि अर्पित की। साध्वी वीना ने कहा कि मरुधर केसरी का संपूर्ण जीवन मानवता के लिए समर्पित था। साध्वी अर्पिता ने कहा कि यद्यपि हमें उनके दर्शन करने का तो सौभाग्य नहीं मिला, किंतु उनके जीवन संस्मरणों को सुन पढ़कर आभास होता है कि वे कैसी दिव्य विभूति थे।

वे संघ की एकता व अखण्डता के लिए सदैव समर्पित रहे। महावीरचंद गुलेच्छा ने सुकन मुनि को आचार्य शिवमुनि द्वारा प्रवर्तक पद प्रदान किए जाने पर मंगलकामनाएं प्रदान की। प्रकाशचंद विनायकिया ने कहा कि महापुरुषों की जयंती पर त्याग, तप कर हम उन्हें सच्ची भेंट अर्पित कर सकते हैं। दिलखुश बाफणा ने गीतिका पेश की। गौतमचंद ओस्तवाल, महावीरचंद मेहता ने भावना जताई। प्रतियेागिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Published on: