बैंगलोर

महिला सबलीकरण के लिए क्रांतिकारी कार्यक्रमों का अनुष्ठान : जयमाला

कहा कि अभी वह इनका विवरण पेश करने की स्थिति में नहीं हैै
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2018, 6:34 PM IST
jaymala
महिला सबलीकरण के लिए क्रांतिकारी कार्यक्रमों का अनुष्ठान : जयमाला

चिक्कबल्लापुर. महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिलाओं तथा विकलांगो के सबलीकरण के लिए कई कार्यक्रम लागू किए जाएंगे। राज्य के सभी जिलों में बालकों को पौष्टिक आहार आपूर्ति के लिए विशेष योजनाएं चलाई जाएंगी। कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री डॉ जयमाला ने यह बात कही। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में भाग लेने के पश्चात कहा कि अभी वह इनका विवरण पेश करने की स्थिति में नहीं हैै। महिलाओं के सबलीकरण के लिए राज्य के सभी 30 जिलों में विशेष प्रकोष्ठ गठित किए गए हैं। इस प्रकोष्ठ में 17 विभिन्न प्रशासनिक विभाग शामिल हैं।

प्रकोष्ठ से महिलाओं को सबलीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य के 19 जिलों में पौष्टिक आहार का विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय जिला पंचायत ने महिला एवं बाल विकास विभाग को यहां 30 एकड़ भूमि आवंटित करने का आश्वासन दिया है शीघ्र ही इस भूमि पर जिले के 31 हजार विकलांगों के लिए विशेष कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

अन्य जिलों के विकलांगों को भी यहां प्रशिक्षण मिलेगा। यहां पर बालभवन तथा पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। बैठक में स्थानीय विधायक डॉ सुधाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष एचवी मंजुनाथ, जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरुदत्त हेगड़े महिला एवं बाल विकास विभाग के सहनिदेशक पद्मराज उपस्थित थे।

---

ईश्वरप्पा को मिली अदालत से राहत

2013 के चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में याचिका दायर की गई थी

शिवमोग्गा. भाजपा नेता के.एस. ईश्वरप्पा को जनप्रतिनिधियों की विशेष अदालत ने भड़काऊ भाषण देने के मामले में निर्दोष करार दिया है। अदालत में ईश्वरप्पा के खिलाफ वर्ष 2013 के चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में याचिका दायर की गई थी। अदालत ने इस मामले की सुनवाई करते हुए याचिकादायर कर्ताके अधिवक्ता के तर्कों को खारिज करते हुए ईश्वरप्पा के पक्ष में फैसला सुनाया।

Published on: