
बेंगलूरु. अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 52 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में बेंगलूरु के विजयनगर तेरापंथ युवक परिषद को 7 पुरस्कार मिले। अधिवेशन अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया की अध्यक्षता में चेन्नई में आयोजित किया गया। विजयनगर तेरापंथ युवक परिषद को प्रथम दिन 2 एवं द्वितीय दिन 5 आयामों के लिए सम्मानित किया गया। तेयुप विजयनगर अध्यक्ष दिनेश मरोठी की अध्यक्षता में परिषद उपाध्यक्ष मनीष चावत, तेजमल मांडोत, मंत्री महावीर टेबा, सहमंत्री श्रेयांश गोलेछा, कोषाध्यक्ष कैलाश बोहरा एवं पूर्व अध्यक्ष महेंद्र टेबा उपस्थित थे।
श्रद्धा के बिना नष्ट हो जाता है धर्म
मैसूरु. स्थानकवासी जैन संघ के तत्वावधान में आयोजित धर्मसभा में डॉ समकित मुनि ने कहा कि जिस दिन श्रद्धा की धड़कन रुक जाए, उस दिन धर्म नष्ट हो जाता है। सम्यक ज्ञान, दर्शन और चरित्र ये रत्न अनमोल खजाना है। बिना सम्यकत्व अहिंसा की आराधना, दया धर्म और संयम पालन यथोचित फल नहीं देते हैं। देवताओं की आराधना से पुण्यार्जन तो जरूर किया जा सकता है, लेकिन यदि कर्मों की निर्जरा करनी हो तो भगवान की आराधना करनी होगी।
मुनि ने सुलसा श्राविका का उदाहरण देते हुए बताया कि उसकी सम्यकत्व की परीक्षा तो देवता और सन्यासी भी लेता है। प्रारम्भ में पूछीसूणम संपूठ का वाचन करवाया गया। भवांत मुनि एवं जयवंत मुनि ने तपस्वियों के प्रति आभार जताया। राजेंद्र कुमार भंसाली एवं प्रकाशचंद सिंघवी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। गौतमचंद सिंघवी ने लाभार्थियों का अभिनन्दन किया।
---
दीवार गिरने से वृद्ध की मौत
मंड्या. मद्दूर तहसील में शुक्रवार रात तेज बारिश से मकान की दीवार गिरने से घर में सो रहे बुजुर्ग मलबे के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पीडि़त की पहचान सदाणहल्ली गांव निवासी अयप्पा (6 8) के रूप में हुई है। तेज बारिश दीवार का एक हिस्सा गिर गया। दीवार गिरने की आवाज से सुनकर परिवारजन व पड़ोस में रहने वाले लोगों ने मलबा हटाकर देखा तो अयप्पा उसमें दबे थे और कराह रहे थे। परिजनों ने मलबे से निकाला और अस्पताल लेकर रवाना हुए लेकिन बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।