बैंगलोर

सिद्धरामय्या ने किया दोबारा मुख्यमंत्री बनने की चाहत का इजहार

मने अपने पांच साल के शासनकाल में सभी जातियों के लोगों की भलाई की है और हम किसी एक जाति तक सीमित कभी नहीं रहे
2 min read
siddhu_modi
सिद्धरामय्या ने किया दोबारा मुख्यमंत्री बनने की चाहत का इजहार

बेंगलूरु. गठबंधन सरकार की समन्वय समिति के अध्यक्ष का पद संभाल रहे पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने शुक्रवार को दोबारा राज्य का मुख्यमंत्री बनने की चाहत का इजहार किया है। लेकिन उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वे मौजूदा गठबंधन सरकार का कार्यकाल पूरा होने से पहले या उसके बाद दोबारा मुख्यमंत्री बनना पसंद करेंगे।

हासन जिले के होलेनरसीपुर तालुक के हाड्या ग्राम मे शिव मंदिर का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि वे दोबारा राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर सत्ता में आएंगे। मैं जब दोबारा मुख्यमंत्री बनूंगा तो सरकारी ठेकों में आरक्षण दूंगा। यदि मैं सब कुछ अभी कह दूंगा तो कुछ लोगों की आंखें लाल हो जाएंगी। पंचायत राज संस्थाओं में आरक्षण को उन्होंने लागू किया था लेकिन दूसरे लोग दावा करते हैं कि ऐसा उन्होंने किया था।

उन्होंने कहा कि राजनीति तालाब के पानी की तरह ठहरा पानी नहीं है। समय का चक्र घूमता रहता है और तब ऊपर बैठे लोग नीचे आ जाते हैं और नीचे बैठे लोग ऊपर की तरफ चले जाते हैं। आज की राजनीति जाति व धन के आधार पर चलती है जो खतरनाक है। सिद्धरामय्या को सीएम नहीं बनने देने ेके लिए मेरे सारे विरोधी एकजुट हो गए हैं। लेकिन हमने अपने पांच साल के शासनकाल में सभी जातियों के लोगों की भलाई की है और हम किसी एक जाति तक सीमित कभी नहीं रहे।

उन्होंने कहा कि भगवान एक ही जगह नहीं होते हैं बल्कि सभी जगह होते हैं। भक्तिपूर्वक आराधना करने वालों को भगवान के दर्शन होते हैं। हम किसी को भी धोखा दे सकते हैं पर भगवान को धोखा नहीं दे सकते। अपनी आत्मा को साक्षी मानकर चलना ही महापूजा के समान होता है। डा, राजकुमार अपने प्रशंसको को ही भगवान मानते थे लेकिन राजनीतिज्ञों के लिए जनता ही भगवान है। जनता यदि समर्थन देती है तो यह वर के समान है वरना घर जाना होता है। लिहाजा आपका आशीवांद मिलना जरूरी है।

Published on:
25 Aug 2018 06:04 pm
Also Read
View All
NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’

Karnataka Politics: चार विधायकों के क्रॉस वोटिंग मामले में धर्मस्थल पर विधायक दल की बैठक बुलाएगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत