6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध रूप से शहर में टिके दो बांग्लादेशी गिरफ्तार

बांग्लादेश के मोहम्मद शबीउल इस्लाम और मोहम्मद मुर्शादुल आलम बन्नेरघट्टा रोड के कोम्मासन्द्र में एक किराए के एक मकान में रहते थे

2 min read
Google source verification
crime

अवैध रूप से शहर में टिके दो बांग्लादेशी गिरफ्तार

बेंगलूरु. सर्जापुर पुलिस और आंतरिक सुरक्षा विभाग अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध रूप से रह रहे दो बांगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर एक पिस्तौल, 33 काट्रिज और एक वायरलेस फोन जब्त किया है। पुलिस केअनुसार बांग्लादेश के मोहम्मद शबीउल इस्लाम (20) और मोहम्मद मुर्शादुल आलम (28) बन्नेरघट्टा रोड के कोम्मासन्द्र में एक किराए के एक मकान में रहते थे।

दोनों से एक 7.32 एम.एम पिस्तौल, काट्रिज और वॉकी-टॉकी जब्त किया। मुर्र्शादुल आलम साल 2011 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए वीसा लेकर बेंगलूरु आया था। उसने पढ़ाई छोड़ दी और वीसा की अवधि खत्म होने के बावजूद अवैध रूप से यहां रहता था। वह शिक्षा, चिकित्सा और अवैध रूप से बेंगलूरु आने वाले बांग्लादेश या पाकिस्तानी नागरिकों का गाइड बना था। शबीउल इस्लाम कैब चालक के तौर पर काम करता था। आंतरिक सुक्षा विभाग के अधिकारियों ने दोनों पर कड़ी नजर रखी हुई थी।

कोम्मासन्द्र में दोनों रहने की सूचना सर्जापुर पुलिस को दी। पुलिस ने घर पर छापा मार कर वीसा दिखाने को कहा। उनके पास कोई दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लकेर पूछताछ की तो उनके अवैध रूप से यहां रहने का पता तला। शबीउल इस्लाम से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में लिया था। उनमें से 15 नागरिक असम के थे, जिन्हें रिहा कर दिया गया। छह अन्य नागरिकों का संबंध बांग्लादेश से था। उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके पास आधार कार्ड पाए गए हैं। अवैध रूप से आधार कार्ड बनवाने की जांच भी की जा रही है।


गांजा बेचने का आरोपी गिरफ्तार
बेंगलूरु. केंद्रीय अपराध जांच शाखा (सीसीबी) अधिकारियों ने केरल मूल के एक युवक को गिरफ्तार कर गांजा जब्त किया है। पुलिस केअनुसार केरल के कण्णूर जिले निवासी पी.राजेश (26) एक निजी कंपनी में काम करता था। वह यलहंका के कोगिलू क्रास के अयप्पा ले आउट इलाके में एक किराए के मकान में रहता था। उसे शराब पीने और जुआ खेलने की आदत थी। उसी कारण वह ओडिशा से गांजा ला कर यहां बेचता था। उसके कब्जे से 90 हजार रुपए का गांजा जब्त किया गया। इसके अलावा नकदी, एक बाइक और चार मोबाइल जब्त हुए हैं। राजेश के खिलाफ काडुगोडी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।