बैंगलोर

शांति सभा की बैठक में एसपी ने लगाई फटकार

बैठक में माहौल बिगड़ता देखकर एसपी को गुस्सा आ गया और उन्होंने सबको जमकर फटकार लगाई।
less than 1 minute read
tipu jayanti
शांति सभा की बैठक में एसपी ने लगाई फटकार

मंड्या. टीपू जयंती को लेकर विभिन्न समुदायों के नेताओं की बैठक में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के कारण माहौल बिगड़ गया। यह देख कर जिला पुलिस अधीक्षक शिवप्रकाश ने दोनों पक्षों के नेताओं को फटकार लगाई।

बैठक में एसपी ने लगातार नेताओं से शांति के साथ बातचीत करने का अनुरोध किया लेकिन वे लगातार एक दूसरे पर आरोप लगाने से बाज नहीं आ रहे थे। बैठक में माहौल बिगड़ता देखकर एसपी को गुस्सा आ गया और उन्होंने सबको जमकर फटकार लगाई।

एसपी का रौद्र रूप देखकर दोनों पक्ष शांत हो गए। उधर, जिला प्रशासन ने जिले के तहसील मुख्यालय श्रीरंगपटट्ण में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

यहां 9 नवंबर शुक्रवार को सुबह से लेकर 11 नवंबर रविवार शाम 5 बजे तक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। यहां के संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सूचित किया है।

सर्व राजस्थानी समाज ने की लक्ष्मी पूजा
मैसूरु. सर्व राजस्थानी समाज के व्यापारियों की ओर से दीपावली पर प्रतिष्ठानों व घरों में शुभ मुहूत्र्त में लक्ष्मी की पूजा की गई। रंगबिरंगी बल्ब की रोशनी से दुकानों को सजाया गया। शाम को राजस्थानी महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहन कर दुकानों में पगल्ये किए।

Published on:
09 Nov 2018 06:44 pm