6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज बंद होंगे हासनांबा मंदिर

वर्ष में सिर्फ 9 दिन के लिए खुलते हैं मंदिर के कपाट
less than 1 minute read
Google source verification
jainism

आज बंद होंगे हासनांबा मंदिर

हासन. हासनांबा मंदिर के कपाट शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बंद होंगे। इस मंदिर की विशेषता यह है कि यह मंदिर वर्ष में केवल 9 दिनों के लिए ही मात्र खुलता है।

जिला प्रशासन के मुताबिक इस वर्ष देवी दर्शन के लिए 5 लाख से अधिक श्रद्धालू पहुंचे।

लोक निर्माण मंत्री एच.डी. रेवण्णा ने लगातार 9 दिन एक हजार रुपए का वीआइपी दर्शन पास खरीदकर हासनांबा देवी के दर्शन किए।

रोचक बात यह है कि गत वर्ष रेवण्णा ने वीआईपी पास व्यवस्था का पुरजोर विरोध किया था।

---

कार्यवाहक कुलपति को हटाने की मांग
मैसूरु. डॉ. गंगुबाई हंगल संगीत और प्रदर्शन कला विवि के कार्यवाहक कुलपति व कुलसचिव (मूल्यांकन) के खिलाफ विद्यार्थियों ने मोर्चा खोला है। उच्चतर शिक्षा विभाग से उन्हें इस पद से हटाकर उनके विभाग में वापस भेजने की मांग की है।

विद्यार्थियों का आरोप है कि कार्यवाहक कुलपति प्रो. राजेश विद्यार्थियों के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं। उनकी छात्र विरोधी नीतियों से विवि को नुकसान हो रहा है और अकादमिक वातावरण खराब हो रहा है।

उन्हें विवि के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि प्रो. राजेश ने सभी आरोपों का निराधार और षड्यंत्र बताया है। उनके अनुसार वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग