बैंगलोर

महात्मा गांधी के जीवन से लें प्रेरणा

महात्मा गांधी का जीवन संप्रदायवाद, जातिवाद एवं सभी प्रकार के भेदभाव को मिटाने को समर्पित था

2 min read
महात्मा गांधी के जीवन से लें प्रेरणा

बेंगलूरु. गांधी जयंती एवं लालबहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में इंटरनेशनल फोरम फॉर एंटी करप्शन की ओर से जागृति रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मेदिनी गरुड़ाचार, फोरम के प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल खिंवसरा ने सुबह 9.30 बजे रैली का उद्घाटन किया। रैली में महात्मा गांधी का रूप धारण किए पात्र ने सबको प्रेम और शांति का सन्देश दिया और पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने का आह्वान किया।

1000 से अधिक कपड़े की थैलिया नि:शुल्क वितरित की गईं। विल्सन गार्डन, चिन्नयन पाल्या, लालबाग, डबल रोड, सुदामानगर, शांतिनगर आदि स्थानों से गुजरी। रैली में विशेष रूप से तैयार किए गए वाहन पर लगाई गई एलइडी स्क्रीन पर दिखाया जा रहा महात्मा गांधी का जीवन परिचय आकर्षण का केंद्र रहा। खिंवसरा ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन संप्रदायवाद, जातिवाद एवं सभी प्रकार के भेदभाव को मिटाने को समर्पित था। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र प्रेम एवं राष्ट्र उत्थान का संकल्प लेकर भारत को सुखी, समृद्ध एवं सशक्त राष्ट्र बनाना होगा।

ये भी पढ़ें

गांधी जयंती पर लगाई फोटो प्रदर्शनी


असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की सहायता
बेंगलूरु. मुडलपाल्या क्षेत्र में मंगलवार को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सुवर्ण कर्नाटक कर्मचारी हितरक्षण समिति तथा सुवर्ण कर्नाटक भवन निर्माण मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए विभिन्न सुविधाएं वितरित की गई। कार्यक्रम में समाजसेवी महेंद्र मुणोत ने भवन निर्माण मजदूरों को बीएमटीसी तथा केएसआरटीसी बस पास, रसोई गैस सिलेंडर, परिवार में विवाह जैसे शुभ कार्यों में सहायता राशि, दुर्घटना बीमा योजना, मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता राशि जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए चयनित मजदूरों को ऐसी सुविधाएं वितरित की। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष शिवराजू तथा अन्य पदाधिकारियों ने महेंद्र मुणोत का सम्मान किया।

मैसूरु. तिलकनगर स्थित सरकारी पाठशाला व छात्रावास में विद्यार्थियों के साथ राजस्थानी लोगों ने लाल बहादुर शास्त्री व गांधी जयंती धूमधाम से मनाई। शिक्षक सतीश, अक्षिता शर्मा, डिम्पू कंवर, मंडलावत, कंचन जैन, मनु कंवर, राहुल शर्मा, रवि शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

भाजपा नेताओं ने लिया स्वच्छ भारत अभियान में भाग
Published on:
03 Oct 2018 04:51 pm
Also Read
View All