बैंगलोर

जिनवाणी सुनने वाले व्यक्ति का दिन होता है पवित्र

चिकपेट शाखा के महामंत्री गौतम चन्द धारीवाल ने संचालन किया।
less than 1 minute read
jainism
जिनवाणी सुनने वाले व्यक्ति का दिन होता है पवित्र

बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ चिकपेट शाखा के तत्वावधान में गोडवाड़ भवन में उपाध्याय प्रवर रविंद्र मुनि के सान्निध्य में रमणीक मुनि ने शनिवार को प्रवचन में कहा कि जिनवाणी को श्रवण करने वाले व्यक्ति का दिन पवित्र होता है जो भी इस श्रुत आराधना को श्रवण करने में शामिल होता है उनका जीवन सौभाग्यशाली है।

उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में जिनवाणी के प्रति अगाध श्रद्धा प्रगाढ़ पैदा हो जाए तो इस नश्वर संसार और शरीर में हम अपने अविनाशी ईश्वर को देख सकते हैं। प्रारंभ में उपाध्याय प्रवर रविंद्र मुनि ने मंगलाचरण किया।

रमणीक मुनि ने ओंकार का सामूहिक उच्चारण कराया। ऋषि मुनि ने उतराध्ययन सूत्र की वाचना की। पारस मुनि ने मांगलिक प्रदान की। चिकपेट शाखा के महामंत्री गौतम चन्द धारीवाल ने संचालन किया।

चिकपेट शाखा के कार्याध्यक्ष प्रकाशचंद बम्ब ने बताया कि रविवार को उपाध्याय प्रवर रविंद्र मुनि के 41 वें दीक्षा दिवस तथा रमणीक मुनि के 52 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने बताया कि सायंकालीन सत्र में एक शाम गुरुवर के नाम भक्तिसंध्या में पूणे के तरुण मोदी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर प्रतिदिन रात्रि में होने वाले गौतम स्वामी महामंगलकारी जाप भी भक्ति संध्या से पहले संपन्न होंगे।

Updated on:
28 Oct 2018 04:58 pm
Published on:
28 Oct 2018 04:58 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा