बैंगलोर

गठबंधन सरकार का पतन शीघ्र होगा : आर. अशोक

भाजपा शहर कार्यकारिणी की बैठक

2 min read
गठबंधन सरकार का पतन शीघ्र होगा : आर. अशोक

बेंगलूरु. भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री आर. अशोक ने कहा कि गठबंधन सरकार में साझेदार कांग्रेस पार्टी में असंतुष्ट गतिविधियां शुरू हो गई हैं और सरकार अधिक समय तक सत्ता में नहीं रहेगी।

अशोक ने शनिवार को यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में शहर भाजपा कार्यकारिणी बैठक का उद्घाटन करने के बाद कहा कि सरकार की खामियों पर विधायक व मंत्री खुलकर प्रहार कर रहे हैं। कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं की प्रवास बैठकें हो रही हैं।

ये भी पढ़ें

ट्रक चालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

प्रवास के जरिए कांग्रेस के नेता गठबंधन सरकार पर मिसाइलें छोड़ रहे हैं। एक मंत्री विधायकों को साथ लेकर अजमेर जाता है, तो दूसरे वरिष्ठ नेता सरकार के खिलाफ पत्र लिखते हैं। इन तमाम बातों को देखते हुए यह सरकार अधिक समय तक सत्ता में नहीं रह पाएगी।

अशोक ने कहा कि भाजपा बेंगलूरु शहर का विभाजन नहीं होने देगी और बीबीएमपी के विभाजन के खिलाफ आंदोलन करेगी। बेंगलूरु शहर में कचरा माफिया व ड्रग माफिया सक्रिय हैं, लेकिन इन माफियाओं पर नियंत्रण लगाने की कुव्वत सरकार के पास नहीं है।

इस अवसर पर विधान परिषद के लिए चुने गए सदस्यों का अभिनंदन किया गया। बैठक में केन्द्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा व अनंत कुमार ने भाग नहीं लिया। पार्टी महासचिव व विधान परिषद सदस्य एन. रविकुमार, विधायक डा. अश्वथ नारायण, उदय गरूड़ाचार, वाईए नारायणस्वामी, के.पी. नंजुंडी, सचिव जयदेव, कोषाध्यक्ष सुब्बणा, शहर भाजपा अध्यक्ष सदाशिव पूर्व मंत्री रामचंद्र गौड़ा सहित अन्य ने भाग लिया।

विश्वासमत का परिणाम 2019 के चुनाव परिणामों का संकेत: येड्डियूरप्पा
बेंगलूरु. भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में विपक्ष के नेता बी.एस. येड्डियूरप्पा न कहा कि शुक्रवार को लोकसभा में हासिल किया गया विश्वासमत के परिणाम 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के परिणाम की परछाई है। उन्होंने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि भाजपानीत राजग ने 325 वोटों से विश्वासमत जीता है और 2019 के चुनाव में भी राजग इतनी ही सीटों से चुनाव जीतेगा।

यहां तक कि 2019 के चुनाव प्रचार का तरीका व मुद्दे भी समान बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के सकारात्मक एजेंडा तथा विपक्षी दलों को नकारात्मक एजेंडे के बीच चुनावी संघर्ष होगा। मोदी सरकार की शानदार उपलब्धियों की लहर पर सवार होकर बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा।

ये भी पढ़ें

गठबंधन सरकार के राज में वित्तीय स्थिति और बिगड़ी: येड्डि
Published on:
22 Jul 2018 05:54 pm
Also Read
View All