बैंगलोर

बाढ़ से चरमराए कोडुगू जिले में अब चोरों ने बोला धावा

चोरों ने सूने घरों में घुस कर चोरियां शुरू कर दी है
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2018, 8:20 PM IST
crime
बाढ़ से चरमराए कोडुगू जिले में अब चोरों ने बोला धावा

बेंगलूरु. पुलिस महानिदेशक नीलमणि एन.राजू ने कोडुगू जिले मेंं चोरियों की वारदात पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से पुलिस सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण कई लोग राहत शिविरों में चले गए थे। इसका लाभ उठाकर चोरों ने सूने घरों में घुस कर चोरियां शुरू कर दी है। बारिश कम होने के कारण कई लोग अपने घर लौट रहे हैं।

उन्होंने कई लोगों को चोरी करते देखा और पुलिस को सूचना दी है। इस कारण जिन क्षेत्रों में मकानों को नुकसान पहुंचा है, वहांं पुलिस कर्मचारियों को तैनात करने के साथ ही गश्त बढ़ा दी गई है। जिले में अभी तक 120 चोरी के मामले दर्ज कराए गए है। सूने घरों से रुपए, आभूषण, टीवी, फ्रिज और अन्य चीजों की चोरी हुई है। दूसरी तरफ विभिन्न राज्यों से नागरिकों और अन्य संस्थानों से भेजी गई नकदी और अन्य जरूरी चीजें सही तरीके से वितरित नहीं किए जाने की भी शिकायतें मिली हंै। इसलिए सभी प्रभावितों को राहतत सामग्री सही तरीके से प्रदान की जाएंगी।


कपड़ों की चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
बेंगलूरु. श्रीरामपुरम पुलिस ने चोरी के आरोप मेंं दो युवकों को गिरफ्तार कर आठ लाख रुपए के रेडीमेड कपड़े जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार बुंदाराम (31) और पेमाराम (28) ने रामचंद्रपुरम स्थित एक कपड़ों की दुकान के शटर के ताले तोड़कर 600 रेडीमेड शर्ट और 210 जींस चुराए थे। दुकान के मालिक सुनील कुमार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर आठ लाख रुपए के कई शर्ट, जीन्स, एक बाइक और अन्य कीमती चीजों को जब्त किया है। दोनों के खिलाफ श्रीरामपुरम, आरएमसी यार्ड, सुब्रमण्या नगर, वी.वी. पुरम, विजय नगर, चामराजपेट और चिकपेट थाने में चोरी के आठ मामले दर्ज हैं। दोनों चोरी के कपड़े कम कीमत पर प्रदेश के विभिन्न शहरों में साप्ताहिक बाजारों में बेचा करते थे।

Published on: