भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र
मैसूरु. भारतीय जनता पार्टी के विधायक एसए रामदास ने शनिवार को यहां मैसूरु नगर निगम चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी गंदगी रहित योजना व शुद्ध पेयजल सुविधा लागू करेगी। केआर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख पौधे रोपे जाएंगे। जो लोग भाड़े के मकान में रहते हैं उन्हें पार्टी घर उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी केआर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निगम की 20 सीटें जीतेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी को कुल 38 सीटों पर जीत हासिल होगी। इस अवसर पर शहर भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर बीएच मंजुनाथ, बीवी मंजुनाथ, राजेन्द्र आदि मौजूद थे।