बैंगलोर

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग चार पर हुआ हादसा
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2018, 8:20 PM IST
accident
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

बेंगलूरु. नेलमंगला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग चार पर मंगलवार देरा रात एक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जिनकी पहचान तुमकूरु के प्रज्वल (20) और मेंगलूरु के श्रीनिधि (21) के तौर पर की गई है। श्रीनिधि दक्षिण कन्नड़ जिले के मूडबिदड़ी के कटीलू मंदिर के पुजारी हरि नारायणदास का पुत्र था। इस हादसे में दो अन्य युवक जख्मी हो गए, जिन्हें बेंगलूरु के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार तालाकेरे के पास तुमकूर से बेंगलूरु की तरफ जा रही बस के पीछे कार और इसके पीछे एक लॉरी थी। लॉरी चालक ने कार को टक्कर मार दी। कार लॉरी और बस के बीच फंस गई, जिससे प्रज्वल और श्रीनिधि की मौत हो गई। पीछे बैठे दो युवक भी जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर नेलमंगला पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक कृष्णकुमार घटनास्थल पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लॉरी चालक को गिरफ्तर किया है।

वाहन चोरी के आरोप में पांच गिरफ्तार
बेंगलूरु. हेब्बागोडी पुलिस ने मौज मस्ती के लिए दुपहिया वाहनों और कारों को चुराने के आरोप मेंं पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान चिकमगलूर जिले के नन्दन कुमार (30), सतीश कुमार (25), अभिषेक (27), अनिल (32) और प्रकाश (26) के तौर पर हुई है। आरोपी मकानों के सामने या पार्किंग में खड़े वाहन नकली चाबियों से चुराते और बेचते थे।

अगर वाहनों की बिक्री नहीं हुई तो पुर्जे बेचते थे। आरोपियों के कब्जे से 7 मोटर साइकिल और 2 कार जब्त की हैं। इनके खिलाफ शहर के राजराजेश्वरी नगर, काडुगोडी, अवलाहल्ली, परप्पन अग्रहार, जयनगर थानों में चोरी के 15 मामले दर्ज हैं। बेंगलूरु ग्रामीण जिले के पुलिस अधीक्षक एसटी शशिकुमार ने वाहन मालिकों को वाहन लौटाए और उन्हें सुझाव दिया कि वाहनों की चोरी की रोकथाम के लिए वाहनों को आधिुनिक लॉक लगाए जाएं।

रियल एस्टेट एजेन्ट की हत्या
बेंगलूरु. सूर्या सिटी पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक रियल एस्टेट एजेन्ट की हत्या कर दी गई। अडिगार कल्लाहल्ली के नागराज (32) के तौर पर की गई है। जांच से पता चला है कि भूमि की खरीदी और रियल एस्टेट के विषय पर नागराज और मंजुनाथ के बीच कई बार झगड़े हुए थे। मंगलवार रात नागराज घर पर भोजन कर रहा था। उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आया, जिसके बाद वह बाहर निकला। उसी समय मंजुनाथ ने तलवार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस मंजुनाथ को तलाश कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
रस्सी, बोरियां और परफ्यूम खरीदी, फिर ससुराल के 7 लोगों की हत्या! बेंगलुरु मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

बाथरूम में गिरने और हार्ट अटैक से मौत की गढ़ी कहानी, पति की हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

बेंगलुरु हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: 10 साल के मासूम की चमत्कारिक जान बची; कार की डिग्गी में रखे थे माता-पिता के शव

बेंगलुरु हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 20 दिन के अंदर पत्नी के परिवार के 7 लोगों को मारा, एक-एक कर घर बुलाकर की हत्या

पत्नी कहती थी ‘निकम्मा आदमी’, 20 साल से झेल रहा था मानसिक प्रताड़ना, बेंगलुरु में 7 हत्याओं के आरोपी ने बताई वजह