9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोरिंग इंस्टीट्यूट मामला : अविनाश ने दूसरे देशों में भी किया है काफी निवेश

- आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की संयुक्त कार्रवाई- पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र सहित कई बड़े नेताओं का मिला साथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 26 Jul 2018, 8:03 PM IST

raid

बोरिंग इंस्टीट्यूट मामला : अविनाश ने दूसरे देशों में भी किया है काफी निवेश

बेंगलूरु. बोरिंग इंस्टीट्यूट के लॉकर से जब्त नगद राशि, आभूषण और दस्तावेजों से पता चला है कि इस मामले के सर्वेसर्वा अविनाश भरतलाल के संबंध कई मंत्रियों के साथ हैं और उसने विदेश में भी निवेश किया है। उसका रियल एस्टेट कारोबार कई राज्यों में फैला है और बड़े भवन निर्माताओं के साथ ताल्लुकात हैं।

इतना ही नहीं एक पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र और कई दिग्गज नेताओं के साथ भी उसकी अच्छे कारोबारी रिश्ते हैं। गत चार दिनों से आयकर विभाग (आइटी) और प्रवर्तन निदेशलय (इडी) के अधिकारियों की जांच में इन तथ्यों का खुलासा हुआ है।

अनिवाश के पिता आंध्र प्रदेश के चित्तूर की एक निर्माण कंपनी के साझीदार हंै। 11 जून 2015 को इस कंपनी का पंजीयन कराया गया था। यह कंपनी तीन लोगों गोविन्दराजू, नरसिम्हा नायडू और अविनाश के पिता असरदास अमरलाल हैं, जिसकी शाखाएं बेंगलूरु, कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद समेत कई प्रमुख शहरों में हैं।

असरदास अमरलाल ने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश किया और एक बड़े भवन निर्माता के रूप में उभरे, जिससे उनके संंबध भी कई बड़े नेताओं से हुए। शुरुआती दिनों में अविनाश ने शांतिनगर में टायर का एक शोरूम शुरू किया। जैसे-जैसे कारोबार बढ़ा, अविनाश एक प्रसिद्ध व्यापारी बन गया। उसके संबंध भी राजनीतिक लोगों के साथ हो गए।

आज अविनाश कई हजार करोड़ रुपयों की संपत्तियों का मालिक है। अविनाश ने बहुत पहले ही शहर के प्रमुख इलाकों में भूमि की खरीदी की थी। इसी भूमि को बेच कर वह उद्योगपति बना। अविनाश ने चुनाव और अन्य मौकों पर राजनेताओं की आर्थिक मदद की। उसने भूखंड और दूसरी संपत्तियां गिरवी रख कर कई करोड़ रुपए उधार दिए हैं।

नारंगी फाइल से खुल सकती है नेताओं की पोल
सूत्रों के अनुसार आयकर अधिकारियों को मिली नारंगी रंग की फाइल में कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के नाम शामिल हंै। एक मंत्री के निजी सचिव ने बोरिंग इंस्ट्टियूट के सचिव श्रीकांत को फाइल देने पर पांच करोड़ रुपए देने का लालच दिया था। इस व्यक्ति का नाम मार्टिन बताया जा रहा है। यह मार्टिन कौन है, इसका अभी तक पता नहीं चला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस नाम का कोई भी व्यक्ति निजी सचिव के तौर पर किसी भी मंत्री या जनप्रतिनिधिके पास काम नहीं कर रहा है।