जानकारी के अनुसार, गणेश नगर स्थित एक निजी स्कूल की बस दोपहर में छुट्टी होने पर बच्चों को लेकर जा रही थी। आरकेपुरम् थाने के सामने बच्चों से भरी एक वैन तेज गति से गली से निकल सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में सामने आ रही बस ने अचानक ओवरटेक किया। इससे बस सड़क से नीचे उतर कर सामने गहरे गड्ढे में जाने लगी, तभी गड्ढे के मुहाने में बस के तिरछी होकर रूक जाने से बस पलटने से बच गई। गनीमत यह रही कि बस गड्ढे में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यदि बस सीधी होकर गड्ढे में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बारिश के पानी से भरा गड्ढा इतना गहरा था कि बस डूब जाती। बच्चों व स्कूली स्टाफ के शोर मचाने से आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों व स्टाफ को चालक साइड से निकाला।