
बेंगलूरु. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रवि. चन्नण्णनवर ने अपराध नियंत्रण में फुटपाथ व्यापारियों का सहयोग मांगा है। उन्होंने बुधवार को मैजेस्टिक क्षेत्र के फुटपाथ व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इसी क्षेत्र में सबसे अधिक अपराध होते हैं। यहां रात भर गतिविधियां चलती रहती हैं। इन पर अंकुश लगाया जाएगा। उन्हें पता नहीं कि रात के अंधेरे में यहां क्या होता है इसलिए उन्होंने फुटपाथ व्यापारियों से जानकारी ली है। गुरुवार से तमाम आपराधिक गतिविधियां बंद हो जाएंगीं।
उन्होंने कहा कि वे पुलिस की कार्यप्रणाली से पूरी तरह वाकिफ हैं। पुलिस कर्मी फुटपाथ व्यापारियों से रिश्वत लेते हैं लेकिन गुरुवार से कोई रिश्वत नहीं देगा।
रिश्वत मांगने वाले के बारे में उन्हें मोबाइल पर सूचना दें। रिश्वत देने की कोई जरूरत नहीं है। फुटपाथ व्यापारियों की कई समस्याएं और परेशानियां होती हैं। ऊपर से पुलिस का उत्पीडऩ झेलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मैजेस्टिक को बेंगलूरु का गेटवे कहा जाता है। व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे बच्चों को शिक्षा दिलाएं और अपने बच्चों को अच्छे संस्कार भी सिखाएं। बच्चों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। कई बच्चे रास्ता भटक जाते हैं और बड़े होकर अपराधी बनते हैं। उन्होंने फुटपाथ व्यापारियों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेने का सुझाव दिया।
एसीबी ने पिछले माह दर्ज किए 34 मामले
बेंगलूरु. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मार्च में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनिमय -1988 के तहत 34 मामले दर्ज किए। इनमें 18 रिश्वत लेने, 15 अचल संपत्ति रखने और एक क्षेत्रीय परिवहन चेकपोस्ट पर छापा शामिल है। 18 छापों में सरकारी कर्मचारी या अपने दलालों से रिश्वत लेते समय 600 रुपए से एक लाख रुपए तक की रकम जब्त की गई और रिश्वत ले रहे सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत माह प्रदेश में 60 से अधिकछापे मारे गए। 15 सरकारी कर्मचारियों से अचल सपंत्ति जब्त की गई है। बेंगलूरु, कोप्पल, बेलगावी, उडूपी, कोलार, तुमकूर, चिकमगलूर, चित्रदुर्गा, हासन, दावणगेरे, बीदर और धारवाड़ में मामले दर्ज कराए गए है। विजयापुर जिले झलकी के चेकपोस्ट परछापा मार कर परिवहन अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। आठ परिहवन अधिकारियों को गिरफ्तार कर 33000 रुपए जब्त किए गए। इनमें ए दर्जे के 9 अधिकारी, बी दर्जे के 6 और सी दर्जे के 19 अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। पकड़े गए अधिकारियों का संबंध ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज, वित्त, सिंचाई, निकाय प्रशासन, समाज कल्याण, प्राथमिक एवं माधामिक शिक्षा, आबकारी, ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभागों से है।