बैंगलोर

पत्थर से सिर कुचल कर पत्नी की हत्या

हनुमंत अक्सर जयश्री पर बदचलन होने का आरोप लगाकर मारपीट करता था
2 min read
janism
पत्थर से सिर कुचल कर पत्नी की हत्या

बेंगलूरु. बसवेश्वर नगर थाना क्षेत्र के मंजुनाथनगर में सोमवार को विजयपुर के एक टेम्पो चालक पत्नी का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार तीन माह पहले विजयपुर से शहर में आकर बसा हनुमंत (32) अक्सर जयश्री (28) पर बदचलन होने का आरोप लगाकर मारपीट करता था। सोमवार को भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। तब अड़ोस-पडोस के लोगों ने हस्तक्षेप कर जयश्री को बचाया था। कुछ देर बाद घर लौटे हनुमंत ने जयश्री की हत्या कर दी। पड़ोस के लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस ने हनुमंत को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।


कार की चपेट में आकर राहगीर ने जान गंवाई
बेंगलूरु. हलसुरु थाना क्षेत्र के एचएएल एयरपोर्ट रोड के डोमलूरु फ्लाइ ओवर के निकट रविवार देर रात को 1.30 बजे सड़क पार करते समय कार की चपेट में आए डोमलूरु निवासी केविन (17) की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल केविन को कार चालक ने ही अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

जुआ खेल खेल रहे 9 गिरफ्तार
बेंगलूरु. पुलिस ने ब्याटरायनपुर थाना क्षेत्र के होसागुड्डदहल्ली में स्थित एक सूने मकान पर सोमवार को छापा मार कर जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार कर 70 हजार बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में ताश के पत्ते 3 मोबाइल फोन तथा अन्य सामग्री बरामद की गई है।

आइटी पेशेवर की गला घोंट कर हत्या
बेंगलूरु. व्हाइटफील्ड थाना क्षेत्र के इम्मडीहल्ली के एक फार्म हाउस में किराए पर रह रही हरियाणा की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की किसी ने गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस का मानना है कि मृतक विजय लक्ष्मी (23) के प्रेमी ने 3-4 दिन पहले उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी लेकिन इसका खुलासा अब हो सका है। बताया जाता है कि तीन-चार दिन से घर का दरवाजा नहीं खोला गया था। मकान से बदबू आने पर अड़ोस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवती का सड़ता हुआ शव मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसके परिजनों को सूचित किया है। प्राथमिक जांच के मुताबिक युवती के प्रेमी ने ही यह हत्या की है। घटना के बाद से फरार प्रेमी को तलाश किया जा रहा है।

आभूषण व नकदी चोरी
बेंगलूरु. एचएसआर ले आउट में एक बीबीएमपी अभियंता के मकान से चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण तथा नकदी चुरा ली। 17 अगस्त को देवराज किसी समारोह में भाग लेने्रशहर से बाहर गए थे। सोमवार को लौटनेपर घटना का पता चला।

Published on:
21 Aug 2018 08:32 pm
Also Read
View All
पत्नी से विवादों के बाद हुआ अलग, फेमस एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में मिला बेंगलुरु के बिजनेसमैन का शव

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’