बैंगलोर

वनयात्रा पर निकली महिला समिति

बच्चों ने ओंकार, बालगीत, खेलकूद, देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रथम 6 विजेताओं को इनाम दिया
1 minute read
• •
Updated: 4 Oct 2018, 3:44 PM IST
vanbandhu
वनयात्रा पर निकली महिला समिति

बेंगलूरु. वनबंधु परिषद बेंगलूरु चैप्टर की महिला समिति की ओर से मैसूरु के गांव अगरनहल्ली में वनयात्रा आयोजित की गई। ग्रामीणों के स्वागत के बाद मैसूरु अंचल अभियान प्रमुख सतीश ने विद्यालय संचाल व एकल अभियान की जानकारी दी। बच्चों ने ओंकार, बालगीत, खेलकूद, देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रथम 6 विजेताओं को इनाम दिया। बच्चों को बेडमिंटन किट, फुटबाल व अन्य उपहार बांटे गए।
वनयात्रा में सरिता भंसाली, बबीता अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, संगीता माहेश्वरी, लक्ष्मीदेवी, विश्वनाथ अग्रवाल, राजेश कुमार आदि शामिल थे।


शुभ भावों से हो सकती है कर्मों की महान निर्जरा
बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ हनुमंतनगर के तत्वावधान में जैन स्थानक में साध्वी सुप्रिया ने धर्मसभा में कहा कि शुभ भावों से कर्मों की महान निर्जरा हो सकती है। अपने मन को पवित्र, निर्मल, शांत बनाएं। शुभाशुभ भावों से ही जीव विपुल सुख वैभव एश्वर्य के स्थान उच्च देवगति का भी बंध कर लेता है और वहीं अशुभ भावों के कारण घोर दुखों के स्थान नीच गति को भी प्राप्त करता है। साध्वी ने नौ प्रकार के पुण्यों में से छठे मन पुण्य की विवेचना करते हुए कहा कि कोई भी साधक मन पुण्य, वचन पुण्य, काया पुण्य और नमस्कार पुण्य कहीं पर भी कभी भी कर सकता है। धर्म साधना हो या तप, जप, दान सेवा, परोपकार आदि कोई भी आध्यात्मिक या सामाजिक क्षेत्र हो सर्वप्रथम मन की शुद्धि परम आवश्यक है।

किसी दीन, दुखी निर्बल को देखकर उसे अपनी ओर से हरसंभव तन मन धन से साता पहुंचाएं। साध्वी सुमित्रा ने सबको मंगलपाठ प्रदान किया। साध्वी सुविधि ने भजन के माध्यम से मानव जीवन की महत्ता पर प्रकाश डाला। संघ उपाध्यक्ष अशोक कुमार गादिया ने बताया कि 5 अक्टूबर को युवाचार्य महेंद्र ऋषि का जन्म दिवस सामायिक दिवस के रूप में तप त्यागपूर्वक मनाया जाएगा। गुरुवार को शांति जाप का आयोजन होगा।

Updated on:
4 Oct 2018, 3:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए खरीदा मेट्रो टिकट’, डी.के. शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे तो प्रधानमंत्री ने किया अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

बेंगलुरु को मिली मेट्रो की नई सौगात, PM मोदी ने पिंक लाइन का किया शुभारंभ; जानें रूट और स्टेशन

PM मोदी के उद्घाटन से पहले बेंगलुरु मेट्रो को बड़ी सौगात, 3 स्टेशनों के नाम बदले, जानिए अब किस नाम से होगी पहचान

बेंगलुरु: ‘आज बेटी की हल्दी होनी थी, अब उसका अंतिम संस्कार करूंगा’, पिता के इन शब्दों ने सबको रुलाया

‘लगा जैसे फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया’, चोरी हुआ ओलंपिक गोल्ड मिलने पर बोले एमएम सोमैया