बैंगलोर

सरकारी योजनाओं का भरपूर उपयोग करें महिलाएं : जयमाला

दशहरा महोत्सव: महिला दशहरा प्रदर्शनी का उद्घाटन
2 min read
mysuru dasara
सरकारी योजनाओं का भरपूर उपयोग करें महिलाएं : जयमाला

मैसूरु. कन्नड़ और संस्कृति तथा महिला कल्याण मंत्री डॉ जयमाला ने गुरुवार को इस बात पर जोर दिया कि जब महिलाएं अपने अवसर प्राप्त करेंगी तब समाज में सुधार होगा। उन्होंने महिलाओं से उन्हें सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। इनका बेहतर उपयोग करने की जरूरत है ताकि समाज के लिए बेहतरी हो सके।

जेके ग्राउंड पर महिला एवं बाल दशहरा उप समिति द्वारा आयोजित महिला दशहरा प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं अवसरों से वंचित रहेंगी तो हम महिला सशक्तिकरण कैसे प्राप्त कर सकते हैं? उन्हें रोजगार मिलना चाहिए और जीवन में समृद्धि आनी चाहिए। यह राज्य सरकार का लक्ष्य भी है।

सरकार ने महिलाओं के लाभ के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। हमने उनके द्वारा उत्पादित उत्पादों के लिए एक बाजार तैयार किया है और यह बाजार हमें बाहरी राज्यों से अच्छे उत्पादों को लाने में सक्षम बनाता है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यह हमारे राज्य से महिला उत्पादित उत्पादों को अन्य राज्यों में भी भेजता है। महिलाओं को इस क्षेत्र में प्रशिक्षित होना चाहिए। पूरे साल किए गए हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शनी में प्रदर्शन किया जाता है। प्रदर्शनी में बीदर, चमराजनगर, कारवार, कोलार आदि जिलों से महिलाएं भाग ले रही हैं।

---

कुवेम्पु के घर की प्रतिकृति आकर्षण का केंद्र
दशहरा महोत्सव को लेकर कन्नड़ कवि एवं ज्ञानपीठ विजेता कुवेम्पू के घर की प्रतिकृति आगंतुकों को सर्वाधिक आकर्षित कर रही है। शिवमोग्गा जिले के कुप्पल्ली स्थित कुवेम्पु की जन्म स्थली की यहां प्रतिकृति बनाई गई है। कुवेम्पु के गांव जाकर उनकी जन्म स्थली देखने से जो लोग वंचित रह गए हैं, उनके लिए प्रतिकृति को देखना बेहतर अनुभव है। इसलिए बड़ी संख्या में यह प्रतिकृति लोगों को आकर्षित कर रही है। प्रतिकृति में मकान में प्रवेश करते ही कुवेम्पु एक कुर्सी पर बैठे दिखते हैं। रामदर्शन की किताब जिसके लिए उन्हें ज्ञानपीठ मिला था, वह भी पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।

Published on:
12 Oct 2018 06:32 pm
Also Read
View All
पत्नी से विवादों के बाद हुआ अलग, फेमस एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में मिला बेंगलुरु के बिजनेसमैन का शव

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’