राजस्थान में यहां 30 साल पुराने चर्च को मंदिर के रूप में परिवर्तित करने के बाद भगवान राम और भैरूजी की मूर्ति प्रतिष्ठापित की गई।
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा शहर से 60 किमी दूर गांगड़तलाई के पास जांबूड़ी ग्राम पंचायत के सोडला दूदा गांव में 30 साल पुराने चर्च को मंदिर के रूप में परिवर्तित करने के बाद भगवान राम और भैरूजी की मूर्ति प्रतिष्ठापित की गई। इस अवसर पर गांगड़तलाई से शोभायात्रा निकाली गई।
क्षेत्र में भगवा ध्वजाएं लहराई और जयकारे गूंज उठे। शोभायात्रा में संतों का सान्निध्य रहा। पंडित मोहनलाल शर्मा ने मंत्रोच्चार से पूजा की।
गांव के 30 परिवारों के लगभग 70 लोगों की हिन्दू धर्म में वापसी हुई। ग्रामीणों ने आरती कर उनका अभिनंदन किया। इन परिवारों ने करीब 30 साल पहले ईसाई धर्म अपना लिया था।
इस मौके पर रामस्वरूप महाराज ने कहा कि कई वर्षों तक भारत में अंग्रेजों ने राज किया। भारत जल्द अखंड हो जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के भटके लोगों को वापसी की मुहिम चलाई जाएगी। अतिथियों ने क्षेत्र में बाल संस्कार शाला खोलने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें