बांसवाड़ा

By-election Results : कुशलगढ़ नगरपालिका उपचुनाव में भाजपा की प्रमिला मईड़ा विजयी, कांग्रेस प्रत्याशी मायूस

By-election Results : बांसवाड़ा के कुशलगढ़ के वार्ड 17 में भाजपा की प्रमिला मईड़ा ने रेकॉर्ड वोट से जीत हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी वालीबाई अपनी हार के बाद मायूस हो गईं।

less than 1 minute read
Banswara BJP Pramila Maida wins Kushalgarh Nagarpalika by-election Congress Candidate Disappointed

By-election Results : उपचुनाव में भाजपा की जीत। बांसवाड़ा के नगर पालिका कुशलगढ़ के वार्ड नम्बर 17 उपचुनाव में भाजपा की प्रमिला मईड़ा ने एकतरफा जीत दर्ज की। गुरुवार को उपचुनाव के मतदान के उपरांत शुक्रवार को सुबह तहसील सभागार में मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। चुनाव में कुल 430 मतदाताओं में से 382 ने मतदान किया था।

निर्वाचन उपखण्ड अधिकारी विजेता प्रमिला को शपथ दिलवाई

उपचुनाव रिजल्ट में भाजपा की उम्मीदवार प्रमिला मईड़ा को 283 मत प्राप्त हुए, वही कांग्रेस की वालीबाई को 99 मत ही मिले। अपनी हार से कांग्रेस प्रत्याशी मायूस हुईं। भाजपा को रिकार्ड 184 मतों से विजय प्राप्त हुई। इसकी घोषणा के बाद निर्वाचन उपखण्ड अधिकारी ऋषिराज कपिल ने विजेता प्रमिला को शपथ दिलवाई।

जुलूस निकाला, आतिशबाजी कर जश्न मनाया

बाद में नवनिर्वाचित पार्षद को जुलूस के रूप में वार्ड तक ले जाकर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान प्रधान कानहिंग रावत, नगर मण्डल अध्यक्ष जिनेन्द्र सेठिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष नितेश बैरागी, पूर्व पालिका अध्यक्ष बबलू मईड़ा, रोनक टेलर, कमलेश टेलर, पूर्व पालिका अध्यक्ष राघवेश चरपोटा, रमेश तलेसरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Published on:
11 Jan 2025 12:17 pm