बांसवाड़ा

Banswara Crime : दिल्ली की दुल्हन का बड़ा फरेब, सुहागरात को खाने में कुछ खिलाया, सुबह दुल्हा उठा तो ‘खुशबू’ फुर्र हो गई थी

Banswara Crime : बांसवाड़ा जिले के लोहारिया क्षेत्र से एक युवक के साथ दिल्ली की दुल्हन का नया फरेब सामने आया है। शादी कर ससुराल आने के बाद सुहागरात को दुल्हन लापता हो गई। पति ने दुल्हन और उसके कथित परिजनों व एजेंटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

2 min read
ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

Banswara Crime : बांसवाड़ा जिले के लोहारिया क्षेत्र से एक युवक के साथ दिल्ली की दुल्हन का नया फरेब सामने आया है। यहां शादी कर ससुराल आने के बाद उसी रात को दुल्हन लापता हो गई। हैरान करने वाले घटनाक्रम को लेकर पीड़ित युवक ने लोहारिया थाने में दुल्हन और उसके कथित परिजनों व एजेंटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में थानाधिकारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि प्रकरण का अनुसंधान एएसआई हेमंत पाटीदार को सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें

भरतपुर में ट्रैफिक पुलिस का बदला था अंदाज, जुर्माना नहीं दे रहे थे गुलाब का फूल, चौंके लोग, जानें क्या है माजरा

परिचित से शादी के लिए लड़की बताने को कहा

उदयपुर रोड से सटे गांव के 28 वर्षीय पीड़ित ने पुलिस को बताया कि परिचित संजय कुमार सोनी को शादी के लिए लड़की बताने को कहा तो उसने अपने भाई राजकुमार सोनी से बात कराई। राजकुमार ने नदबई, भरतपुर में संबंध कराने वाले जयपाल सिंह का नंबर दिया। बात करने पर उसने लड़की को जयपुर बुलाया और वह पिता के साथ लड़की देखने गया। जयपाल वहां से दोनों को दिल्ली ले गया। 12 अगस्त को दिल्ली में उसने बबलू नाम के व्यक्ति से मिलवाया। उसने दूसरे दिन लड़की दिखाने की बात कही तो वो सभी होटल में रुक गए।

गांव रीति-रिवाज से की शादी

पीड़ित ने बताया कि फिर सुबह बबलू एक महिला के साथ आया। पार्क में उन्हें खुशबू नाम की लड़की दिखाई गई। उसके साथ मौजूद महिला का परिचय उसकी नानी और चचेरी बहन वर्षा का दिया गया। एक और शख्स मोहन शर्मा बताया गया। लड़की पसंद आ गई तो दूसरे ही दिन शादी तय हो गई। फिर 14 अगस्त को बबलू और जयपाल से 1.80 लाख में शादी की बात कर पैसे बाद में देने को कहा। भरोसा कर उसने दिल्ली में 50 हजार की शॉपिंग भी करवाई। इसके बाद आर्य समाज मंदिर दिल्ली (रोहिणी) में शादी हुई। मौके पर रुपए दे दिए। बाद में किराए की गाड़ी कर पत्नी खुशबू, एजेंट जयपाल व बबलू और चालक सहित छह व्यक्ति दिल्ली से शाम करीब 7 बजे रवाना हुए। 15 अगस्त को दोपहर एक बजे गांव आकर शादी के रीति-रिवाज भी किए।

तो खुशबू कहीं नजर नहीं आई

शाम को बबलू और जयपाल जब उसी गाड़ी से शाम को लौट गए, तो पीछे परिवार के साथ रात 10 बजे तक रहने के बाद वह और खुशबू अपने कमरे में गए। कुछ देर बाद खुशबू खाना लेकर आई। उसमें कुछ मिला देने से वह कुछ देर में ही गहरी नींद सो गया। दूसरे दिन सुबह 7 बजे उठा देखा तो खुशबू कहीं नजर नहीं आई।

खिड़की से निकल भागी

परिवादी के अनुसार जब वह अपने कमरे में लौटा तो जिस खिड़की पर हमेशा ताला लगा रहता था, वह खुली हुई और ताला नदारद पाया। अपने गले की सोने की चेन भी नहीं मिली। तलाश पर खुशबू कहीं नहीं दिखी तो आभास हुआ कि उसने अपनी चचेरी बहन वर्षा, उसकी नानी मीरा देवी, एजेंट बबलू, जयपालसिंह व मोहन शर्मा के साथ मिलकर फर्जी शादी करवाकर धोखा किया है।

ये भी पढ़ें

Bharatpur Crime : भरतपुर से बड़ी खबर, सड़क पर बेहोश पड़ी मिलीं दो बहनें, बदमाशों ने किया था हमला

Published on:
22 Aug 2025 02:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर